सोम, अप्रैल 13, 2026

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, अगस्त महीने में आयोजित की गई थी लिखित परीक्षा, जानिए पूरा डिटेल

Bihar Police Recruitment Results Announced; Written Exam Held in August – Full Details Inside

बिहार के ऐसे अभ्यर्थी जो कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए अपना परिणाम जानने की बारी आ गई है। गुरुवार को सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल की ओर से रिजल्ट का एलान कर दिया गया है।इस लिखित परीक्षा में कुल 106955 उम्मीदवार पास हुए हैं। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जारी किया गया है। परीक्षार्थी पोर्टल पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके नतीजों की जांच कर सकते हैं। साथ ही इसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।

Bihar Police Recruitment Results Announced; Written Exam Held in August – Full Details Inside notice

सफल उम्मीदवार दक्षता परीक्षा में होंगे शामिल:

बता दें कि सफल उम्मीदवारों को अब अगले राउंड यानी कि पीईटी में शामिल होना होगा। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त, 2024 को किया गया था, ये पेपर पेन-एंड-पेपर मोड में लिया गया था। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2023 को शुरू हुई थी। इस भर्ती के लिए कुल 18 लाख 33 हजार 387 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से 27 हजार 672 आवेदन रद्द कर दिया गया। वहीं 14,484 अपूर्ण आवेदन को हटाने के बाद 17,91,231 आवेदन पूर्ण पाए गए थे। इसके बाद 3511 आवेदन समीक्षा के बाद अस्वीकृत किए गए। अंत में 17,87,720 वैध आवेदन पाए गए थे। इन सभी का रिजल्ट जारी किया गया है।

वेकैंसी से पांच गुना ज्यादा रिजल्ट:

लिखित परीक्षा का रिजल्ट वैकेंसी से 5 गुना अधिक जारी किया गया है, जो शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए क्वालीफाई किए हैं। ऐसे अभ्यर्थियों की संख्या कुल 1,06,955 है. लिखित परीक्षा उत्तीर्ण होने के लिए परीक्षा में 30 फीसदी से अधिक अंक लाना अनिवार्य था। शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक के विधाओं में प्राप्त अंक के आधार पर चयन के लिए अंतिम मेधा सूची तैयार की जाएगी। यह परीक्षा बिहार पुलिस में 21,391 कांस्टेबल के खाली पड़े पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। बिहार पुलिस कांस्टेबल के बाद अब यूपी के उम्मीदवारों को भी कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा रिजल्ट का इंतजार है। इन नतीजों की घोषणा भी जल्द होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News