बुध, फ़रवरी 4, 2026

Bihar Police Recruitment 2025: बिहार पुलिस में नौकरी का मौका! 19800+ कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां देखें पूरी जानकारी….

Bihar Police Recruitment 2025: Apply Now for 19,800+ Constable Vacancies!

बिहार पुलिस में नौकरी का सुनहरा मौका
19,800+ कांस्टेबल पदों पर भर्ती, अभी करें आवेदन
जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और जरूरी तिथियां
सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर!

बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में कांस्टेबल लगभग 20 हजार पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन की प्रक्रिया आज यानी कि 18 मार्च से शुरू हो गई है। यह भर्ती केन्द्रीय चयन पार्षद (सिपाही भर्ती) के तहत की जाएगी। तो अगर यदि आप 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। इक्षुक उम्मीदवार इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2025 है।

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए आवेदन दो चरणों में होगा। पहले चरण में रजिस्ट्रेशन करना होगा और दूसरे चरण में एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। ध्यान रहे कि रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होना अनिवार्य है।

श्रेणी अनुसार भर्ती पदों का पूर्व विवरण

इस भर्ती में कुल 19,838 कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पद विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षित किए गए हैं:

  • अनारक्षित (General): 7,935 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 1,983 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 3,174 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 199 पद
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 3,571 पद
  • पिछड़ा वर्ग (BC): 2,381 पद
  • पिछड़े वर्ग की महिलाएं: 595 पद
  • महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण: 6,717 पद
  • स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित: 397 पद

क्या होगी शैक्षणिक योग्यता

बिहार पुलिस में सिपाही पद के लिए भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट (10+2) पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा, बिहार राज्य सरकार के मदरसा बोर्ड द्वारा जारी मौलवी प्रमाण-पत्र, बिहार संस्कृत बोर्ड द्वारा जारी शास्त्री (अंग्रेजी सहित) या आचार्य (अंग्रेजी रहित) प्रमाण-पत्र भी मान्य होंगे। राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य समकक्ष शैक्षणिक योग्यताएं भी इस पद के लिए लागू होंगी।

उम्र सीमा और छूट का प्रावधान

उम्मीदवारों की उम्र की गणना मैट्रिक (10वीं) या समकक्ष प्रमाण-पत्र में दर्ज जन्म तिथि के आधार पर की जाएगी। सामान्य वर्ग (गैर-आरक्षित) के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है। वहीं, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष) को 2 साल की छूट मिलती है, जिससे उनकी अधिकतम आयु 27 वर्ष हो जाती है। पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला) को 3 साल की छूट दी गई है, यानी उनकी अधिकतम आयु 28 वर्ष होगी। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग (पुरुष एवं महिला) और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलती है, जिससे उनकी अधिकतम आयु 30 वर्ष हो जाती है। इसके अलावा, सभी आरक्षित वर्ग के गृहरक्षकों को अधिकतम उम्र सीमा में 5 वर्षों की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।


फोटो व हस्ताक्षर का साइज

इसके बाद आवेदक का फोटोग्राफ, रंगीन एवं दो माह के अंदर खींचा हुआ, जिसका बैकग्राउन्ड सफेद हो, 15 से 25 केबी के बीच साइज का, jpg/.jpeg/.gif फॉर्मेट में, एवं हस्ताक्षर अंग्रेजी एवं हिन्दी में (काली ) एवं नीली स्याही से अलग-अलग, 15 से 25 केबी साइज के बीच का jpg/.jpeg/.gif फॉर्मेट में जो सफेद बैकग्राउन्ड पर हो, ऐसे फोटो एवं हस्ताक्षरों को स्कैन कर अपलोड करना अनिवार्य है।

कैसा होगा परीक्षा पैटर्न

लिखित परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो यह 100 अंकों की होगी। प्रश्न पत्र की अवधि 2 घंटे की होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा। परीक्षा में दसवीं कक्षा के स्तर पर से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। ज्यादा जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर विज्ञापन देख सकते हैं।

वेतनमान

इस भर्ती के तहत चयनित सिपाहियों को लेवल-3 (21,700 – 69,100) वेतनमान दिया जाएगा। पदों को आरक्षण कोटे के अनुसार विभाजित किया गया है। यह भर्ती बिहार पुलिस के विभिन्न जिलों और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की वाहिनियों के लिए की जाएगी।

क्या होगी आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो बिहार के मूल निवासी (अनारक्षित, पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹675 निर्धारित किया गया है। सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।

Bihar Police Recruitment 2025 Bihar Police Constable Vacancy 2025 Bihar Police Bharti 2025 बिहार पुलिस भर्ती 2025 Bihar Constable Online Form 2025 बिहार सिपाही भर्ती 2025 Bihar Police Eligibility Criteria Bihar Police Exam Pattern 2025 बिहार पुलिस वेतनमान 2025 Bihar Police Online Apply

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading