बुध, फ़रवरी 4, 2026

Bihar News: बिहार की खुशबू का रोता वीडियो देख शिक्षा मंत्री ने मिलाया DM को फोन, जानें कौन है खुशबू ,क्या है पूरा मामला…

Viral Video of Crying Bihar Girl Moves Education Minister to Take Action

बिहार की खुशबू का रोता वीडियो देख शिक्षा मंत्री ने किया DM को फोन, पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन

🔹 “399 नंबर लाने पर नहीं मिला साइंस में एडमिशन, रोती खुशबू का वीडियो हुआ वायरल”

🔹 “शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खुद खुशबू से की बात, दिलाया साइंस स्ट्रीम में एडमिशन का भरोसा”

🔹 “PM मोदी और नीतीश सरकार आपको पढ़ाएगी – केंद्रीय मंत्री ने खुशबू को दिया आश्वासन”

🔹 “खुशबू को नहीं मिला साइंस पढ़ने का मौका, वायरल वीडियो ने सरकार को किया मजबूर”

🔹 “दानापुर की खुशबू को मिला सरकारी सहायता का सहारा, अब बनेगी डॉक्टर!”

🔹 “रोती खुशबू से लेकर खुश खुशबू तक – वायरल वीडियो ने बदल दी किस्मत”

🔹 “मंत्री अशोक चौधरी और धर्मेंद्र प्रधान की पहल से खुशबू का सपना हुआ साकार”

🔹 “अब मैं बायोलॉजी पढ़ूंगी – साइंस स्ट्रीम में मिला एडमिशन, खुशबू ने जताई खुशी”

बिहार की रहने वाली खुशबू इन दिनों काफी चर्चा में है। आइए जानते हैं क्या है आखिर इसकी वजह जिसके कारण देश के शिक्षा मंत्री ने खुशबू से फोन पर बात की। दरअसल में बिहार के दानापुर की रहने वाली खुशबू का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खुशबू बता रही थी कि उसकी मां ने कहा था कि दसवीं में अगर 400 नंबर आएंगे तभी वह आगे साइंस में पढ़ सकती है। लेकिन उसके 399 नंबर आए, इसलिए उसे आर्ट्स पढ़ना पड़ रहा है। इसके अलावा, खुशबू ने यह भी कहा कि उसे पढ़ने के लिए मोबाइल तक नहीं मिलता। यह सब बताते हुए खुशबू रो पड़ी थी।

केंद्रीय मंत्री ने मिलाया DM को फोन

खुशबू का रोता हुआ वीडियो वायरल होने के बाद मदद के लिए बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने उससे बात की। इतना ही नहीं, यह मामला केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तक भी पहुंच गया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने दानापुर जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर से बातचीत की और खुशबू की पढ़ाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। आदेश के बाद जिलाधिकारी ने तुरंत उसका साइंस स्ट्रीम में एडमिशन कराने के लिए आदेश जारी कर दिया।

धर्मेंद्र प्रधान ने खुद खुशबू को फोन कर आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की सरकार आपको पढ़ाएगी। आपको साइंस में पढ़ना है, इसके लिए मैंने जिलाधिकारी से बात कर ली है। आपका एडमिशन करवा दिया जाएगा।” इस पर खुशबू ने बताया कि जिलाधिकारी ने कहा है कि अब उसकी पूरी पढ़ाई का खर्च उठाया जाएगा। “अब मैं बायोलॉजी पढ़ूंगी,” खुशबू ने खुशी जाहिर करते हुए कहा।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खुशबू को भरोसा दिलाया कि उसकी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, उसे विज्ञान स्ट्रीम में दाखिला दिलाया जाएगा, जिससे उसका डॉक्टर बनने का सपना पूरा हो सके। इसके बाद जिस खुशबू का रोता हुआ चेहरा देखकर लोगों का मन दुखी हो गया था, वही खुशबू अब खुश नजर आ रही है।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading