
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी ही पार्टी के छह नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इन सभी पर पार्टी के खिलाफ और अनुशासनहीनता को लेकर कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री के इस कदम के बाद जेडीयू में हड़कंप मच गया है। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की सीवान जिला जदयू कमेटी ने पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह समेत आधा दर्जन सदस्यों पर अनुशासनहीनता और लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में कार्रवाई की है। इन सभी नेताओं को संगठन से निष्कासित कर दिया गया है। इन पर पिछले संसदीय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार करने का आरोप है। इस संबंध में पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह ने शनिवार को पत्र जारी किया है। जारी पत्र में बताया गया है कि इन सभी लोगों द्वारा लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी विजयालक्ष्मी देवी के विरोध में कार्य किया गया है। बताया जाता है कि जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, जिला महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह, चंदन सिंह, जफ्फर अली व जिला सचिव सौरभ कुमार मिश्रा उर्फ किट्टू द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में कार्य किया गया था।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












