DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

बिहार: बिहार सिपाही परीक्षा से ठीक पहले पटना के कई केंद्रों पर पर्ची बनाते दिखे अभ्यर्थी, मोबाइल से देख लिख रहे थे उत्तर

Bihar: Candidates Seen Making Notes at Several Centers in Patna Just Before the Bihar Police Exam

इन दिनों परीक्षा से पहले क्वेश्चन पेपर लीक या फिर उत्तर कुंजिका लीक होने का जैसे प्रचलन होते जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण बिहार में देखने के लिए मिला है। राज्य में सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू होने से पहले राजधानी पटना के परीक्षा केंद्रों से चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। पटना के कंकड़बाग इलाके में टीपीएस कॉलेज और बोरिंग रोड इलाके में एएन कॉलेज परीक्षा केंद्र के पास कुछ अभ्यर्थी पर्ची (चिट) बनाते दिखे। अभ्यर्थी अपने मोबाइल से देखकर एक पेपर पर सवालों के जवाब लिखते दिखे। वहीं वहां पहुंचे पत्रकारों ने जब उन अभियाथियों से सवाल पूछने की कोशिश की वो अभ्यर्थी फरार हो गए।

Candidate making cheats during bihar constable exam

बता दें कि सिपाही भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए बिहार पुलिस की कई टीम लगाई गई हैं। कदाचार मुक्त परीक्षा का दावा केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से किया गया था लेकिन आज की कई परीक्षा केंद्रों से आई तस्वीरें कई सवाल उठा रहे हैं। हालांकि इस मामले में बिहार पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

खगड़िया में सॉल्वर गैंग के 10 सदस्य गिरफ्तार:

वहीं राज्य के खगड़िया जिले में पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के ठीक पहले पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले के परबत्त थानाक्षेत्र स्थित नयागांव से सॉल्वर गैंग के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं, उनके पास से पुलिस ने फर्जी आंसर शीट और प्रश्नपत्र भी जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक, यह सभी लोग 80 से 85 छात्रों को इकट्ठा कर नयागांव के एक विवाह भवन में रखे हुए थे। जहां सभी छात्रों से फर्जी ओएमआर शीट और प्रश्नपत्र को सॉल्व कराया जा रहा था।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News