बिहार शिक्षा विभाग आज फिर रिकॉर्ड बनाने जा रहा, दोपहर को बोर्ड 12वीं का जारी करेगा रिजल्ट, विद्यार्थियों की बढ़ी धड़कनें, ऐसे चेक करें
बिहार शिक्षा विभाग आज एक बार फिर रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। पूरे देश भर में बिहार एक ऐसा प्रदेश है जो बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट सबसे जल्दी घोषित करता है। बिहार बोर्ड आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। दसवीं का रिजल्ट भी अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 25 मार्च को दोपहर 1:15 बजे जारी कर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड (Bihar Boar) 12वीं इंटर रिजल्ट 2025 की घोषणा बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ भी उपस्थित होंगे।
बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद स्टूडेंट्स interresult2025.com और interbiharboard.com पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी तक राज्य के 1677 केंद्रों पर किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 12,92,313 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से लड़कियों की संख्या 6,41,847 और लड़कों की संख्या 6,50,466 थी। अब आज सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। बिहार बोर्ड 12वीं इंटर रिजल्ट वेबसाइट और डिजिलॉकर के अलावा एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको BIHAR12Roll Number टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। कुछ मिनटों में ही आपके मोबाइल पर रिजल्ट का एसएमएस मिल जाएगा।
डिजिलॉकर के माध्मम से बोर्ड रिजल्ट तक आसानी से पहुंच सकते हैं, यहां स्टेप बाय स्टेप प्रासेस देखें
बिहार बोर्ड 12वीं (BSEB) की परीक्षा में करीब 13 लाख छात्रों ने भाग लिया है और रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों की भारी संख्या के चलते वेबसाइट स्लो हो सकती है या डाउन हो सकती है। इस समस्या से निपटने के लिए छात्र यहां जान सकते हैं बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम को एसएमएस और डिजिलॉकर के जरिए देखने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस। सबसे पहले डिजिलॉकर (Digilocker) की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या फिर आप फोन के प्ले स्टोर में जाकर ऐप सर्च करें और उसे इनस्टॉल करें। अगर पहली बार इस प्लेटफार्म या ऐप पर आएं है तो जरूरी डिटेल की मदद से अकाउंट क्रिएट करें। अगर पहले से अकाउंट बना है तो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार की मदद से साइन-इन यानी लॉगिन करें। अब बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) सर्च करें। आप जिस भी क्लास में हैं 10वीं या 12वीं उसका चयन करें। और मांगी गई डिटेल उपयुक्त जगह भरकर अपना स्कोरकार्ड देखें।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












