मंगल, अप्रैल 14, 2026

बिहार: भाजपा नेता ने दिव्यांग से किया दुष्कर्म, पीड़िता का वीडियो भी किया वायरल

Bihar: BJP Leader Rapes Disabled Woman, Leaks Victim's Video Online
Bihar: BJP Leader Rapes Disabled Woman, Leaks Victim's Video Online

एक ओर जहां देश भर में कोलकाता में हुए महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म का विरोध प्रदर्शन हो रहा है वहीं दूसरी ओर इस तरह की हैवानियत रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

ताजा और बेहद सर्मनाक मामला बिहार के गया जिले से है जिसे अंजाम देने का आरोप भाजपा नेता पर लगा है। आरोप है कि शनिवार देर शाम भाजापा नेता नरेश राम तुरी ने दिमागी तौर पर कमजोर लड़की का दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं उसने हैवानियत के बाद उसका फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला तूल पकड़ने लगा तो पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया। अब यह मामला काफी चर्चा में है। इस सियासत भी शुरू हो गई है। विपक्ष के नेता भाजपा नेता पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

लड़की को बहला फुसलाकर किया दुष्कर्म

यह पूरा मामला गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र की एक गांव की है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन फतेहपुर थाना क्षेत्र में दिमागी तौर पर कमजोर लड़की के साथ भाजपा के पूर्व विधायक स्व. काली चरण के अधेड़ पुत्र ने बहला फुसलाकर कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के परिजनों ने महिला थाना में आरोपी पर एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता के परिजनों ने अपने लिखित शिकायत पत्र में बताया है कि मेरी बेटी दिमागी तौर पर कमजोर है। इसी का फायदा उठाकर भाजपा नेता ने लड़की को बहला फुसलाकर ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। दुष्कर्म के दौरान आरोपी ने लड़की की अश्लील फोटो और वीडियो बना कर वायरल कर दिया है।

12 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

वहीं महिला थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। लगभग 12 घंटे तक चली छापेमारी के दौरान दुष्कर्मी नरेश राम तुरी को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद महिला थाना में लाकर पुछताछ के बाद पुलिस आरोपी को जेल भेज दिया।

आरोपी की पहचान भाजपा नेता के रूप में हुई

वहीं दुष्कर्मी नरेश राम तुरी भाजपा नेता सह पूर्व विधायक स्व काली चरण के पुत्र है। जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। नाम नहीं छापने के शर्त पर भाजपा नेता ने बताया कि आरोपी के पिता पूर्व विधायक स्व. काली चरण भाजपा के नेता थे। उनके देहांत के बाद आरोपी नरेश राम तुरी भाजपा में शामिल हुए थे। सूत्रों की मानें तो वह भाजपा में अनुसूचित जाति मोर्चा किसी पद पर हैं। हालांकि भाजपा के किसी अधिकारी ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है। सीनियर एसपी आशीष भारती ने बताया कि गया पुलिस जघन्य घटनाओं को रोकने के लिए लगातार काम कर रही है। उक्त घटना में आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। आरोपी को सजा दिलाने के लिए स्पीड ट्रायल कराया जाएगा। ताकि ऐसे आरोपी को जल्द हीं सजा मिल सके।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News