
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
आखिरकार हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। पिछले काफी समय से वह पार्टी से नाराज चल रहे थे। पिछले दिनों उदयपुर में कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर में भी हार्दिक पटेल नहीं पहुंचे थे। तभी से हार्दिक पटेल की इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही थी। पटेल ने आज कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। हार्दिक ने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस फैसले का जनता स्वागत करेगी।

15 दिन पहले राहुल गांधी की हार्दिक पटेल से बात भी हुई थी। गुजरात में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा का चुनाव होना है। वो आगे किस पार्टी में जाएंगे इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उनके हालिया बयानों के मुताबिक, उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












