
अगले साल अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है।अब वो चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। अमेरिका की कोलोराडो की सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी संसद के लिए जिम्मेदार माना है। 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की हार हुई थी। इसके बाद 6 जनवरी 2021 को उनके समर्थकों ने संसद में घुसकर हिंसा की थी और चुनाव के नतीजों को पलटने की कोशिश थी। बता दें कि चुनाव में हार से परेशान और धोखेबाजी का आरोप लगाने वाले डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने अमेरिकी संसद कैपिटल हिल का घेराव कर दिया था। घेराव के बाद ट्रंप समर्थकों ने अंदर घुसकर हमले को अंजाम दिया था। अमेरिकी संसद में गोलीबारी और तोड़फोड़ करने के बाद कई दफ्तरों पर कब्जा कर लिया गया था। इस हिंसा में चार लोगों की मौत हुई थी, जबकि वाशिंगटन में पब्लिक इमरजेंसी का एलान कर दिया गया था।
Ramaswamy vows to 'withdraw' from Colorado ballot over Trump removal, urges GOP unity.#VivekRamaswamy #DonaldTrump #US #Colorado #GOP #Republicans pic.twitter.com/POH7DYTU1H
— DW Samachar (@dwsamachar) December 20, 2023
अमेरिकी इतिहास में पहली बार है कि 14वें संशोधन की धारा 3 का उपयोग राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को अयोग्य ठहराने के लिए किया गया है। ये धारा विद्रोह या विद्रोह में शामिल अधिकारियों को पद संभालने से रोकती है। अदालत ने अपने फैसले में लिखा है कि ट्रंप 14वें संशोधन की धारा 3 के तहत राष्ट्रपति पद संभालने के लिए अयोग्य हैं। डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ कई राज्यों में केस दर्ज हैं। जिसमें उनके राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर रोक की मांग की गई है। कोलोराडो के सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है, वह छह याचिकाकर्ताओं की अर्जी पर आया है। डोनाल्ड ट्रंप जनवरी, 2017 से जनवरी 2021 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे हैं।
यह भी पढ़े:
यह भी पढ़े:
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












