
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान के बाद भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी मिली। अक्षरा सिंह को जान की धमकी मैसेज से नहीं बल्कि कॉल पर दी गई है। जान की धमकी के साथ ही उनके साथ गाली-गलौज भी किया गया और 50 लाख रुपए की मांग की है। धमकी देने वाले ने अपनी मांग को पूरा करने के लिए अक्षरा सिंह को महज 2 दिनों का समय दिया है। अक्षरा सिंह इसके बाद काफी डर गई हैं। उन्होंने आनन-फानन में दानापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। अक्षरा सिंह ने शिकायत में पुलिस को बताया है कि 11 नवंबर की देर रात करीब 12.20 और 12.21 पर उन्हें दो अलग-अलग नंबर से फोन आया था। उन्होंने जैसे ही फोन उठाया सामने से उनके साथ गाली-गलौज शुरू हो गई। एक्ट्रेस को फोन पर ही धमकाया गया और कहा गया कि अगर दो दिन के अंदर 50 लाख रुपए रंगदारी नहीं दी तो तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी।बताया जा रहा है कि बिहार की राजधानी पटना के दानादार पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है। जिन नंबर से कॉल आया है उनकी भी ट्रेसिंग की जा रही है। वहीं एक्ट्रेस ने अपनी सुरक्षा की मांग की है। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की सबसे सुपरहिट एक्ट्रेस हैं। अपनी पहली ही फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से अक्षरा सिंह ने दर्शकों के बीच अच्छी पकड़ बना ली थी। एक्टिंग के साथ अक्षरा सिंह गानों की भी शौकीन हैं और अपनी आवाज से लाखों दिलों को दीवाना बनाकर रखती हैं। अक्षरा सिंह ने भोजपुरी की दर्जनों फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं अक्षरा सिंह को भोजपुरी की सबसे मंहगी एक्ट्रेस का दर्जा भी दिया जाता है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !
Share this:
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Post
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Threads (Opens in new window) Threads













