सोम, अप्रैल 13, 2026

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने फिर शुरू की भारत जोड़ो यात्रा-2 की तैयारियां, कार्यकर्ताओं में जोश, इस राज्य से शुरू होगी यात्रा

Bharat Jodo Yatra 2.0: Congress gearing up for Rahul Gandhi’s second ‘padyatra’ from Gujarat to Meghalaya
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

पांच दिन पहले शुक्रवार को देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम टिप्पणी मामले को लेकर राहुल गांधी को बड़ी राहत देते हुए 2 साल की सजा पर रोक लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट के इस बड़े फैसले के बाद राहुल गांधी सियासी गलियारे में चर्चा में बने हुए हैं। सोमवार को राहुल गांधी ने मानसून सत्र में भाग लेने के लिए संसद भी पहुंचे । विपक्ष कई दिनों से सदन में मणिपुर मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेर रहा है। सदन में 3 दिनों से राहुल गांधी की स्पीच का इंतजार विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष को भी है। मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में जब चर्चा हुई थी तब भी निगाहें राहुल गांधी की ओर लगी रही। लेकिन ऐन मौके पर राहुल गांधी की जगह कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने की। अविश्वास प्रस्ताव के दूसरे दिन यानी आज दोपहर में मणिपुर समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। यह जानकारी बंगाल से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने दी है। राहुल गांधी आज राजस्थान के दौरे पर जा रहे हैं। माना जा रहा है कि राहुल राजस्थान रवाना होने से पहले चर्चा में हिस्सा ले सकते हैं। इस बीच अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने राहुल गांधी की लोकप्रियता को भुनाने के लिए एक बार फिर से भारत जोड़ो यात्रा-2 का एलान कर दिया है। इसके बाद कांग्रेस ने इस यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं में भी जश्न का माहौल शुरू हो गया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा-2 के बारे में महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नाना पटोले ने जानकारी दी है। नाना पटोले ने बताया कि इस बात की यात्रा गुजरात से शुरू होकर मेघालय तक जाएगी। बता दें कि राहुल की पहली भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण से उत्तर की तरफ थी। अब दूसरी भारत जोड़ो यात्रा पश्चिम से पूर्व की तरफ होगी। फिलहाल ये एलान नहीं किया गया है कि ये यात्रा कब शुरू होगी। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि अगले महीने सितंबर में यह यात्रा शुरू हो सकती है।

राहुल गांधी ने पहली भारत जोड़ो यात्रा से पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा था जोश:

पिछले साल सितंबर में शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरा था। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने बताया कि राहुल गांधी की पहली पदयात्रा को लोगों को बहुत प्यार मिला था, इसलिए अब दूसरी बार भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी की जा रही है। मालूम हो कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के लिए संजीवनी जैसा काम की थी। इस यात्रा के बाद कांग्रेस ने कर्नाटक में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के पहले चरण में राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 4,000 किलोमीटर पैदल चले थे। यह यात्रा 136 तक चली थी। इस यात्रा में राहुल गांधी तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल होते हुए जम्मू कश्मीर तक पहुंचे थे। यात्रा के पहले चरण में कांग्रेस का उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ना, उनकी चिंताओं को समझना और 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए समर्थन जुटाना था। यात्रा के पहले चरण के दौरान राहुल गांधी ने 150 दिनों से अधिक समय तक 14 राज्यों की पैदल यात्रा की।

सांसदीय बहाल होने के बाद राहुल गांधी आज राजस्थान के बांसवाड़ा में पहली रैली करेंगे:

राहुल गांधी की सांसदीय बहाल होने के बाद आज पहली बार राजस्थान के बांसवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। ‌राहुल गांधी बुधवार को विश्व आदिवासी दिवस पर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ धाम में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। लोकसभा सदस्यता के बहाल होने के बाद यह राहुल गांधी की पहली सार्वजनिक सभा होगी और इस साल के अंत में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के अभियान की शुरुआत भी होगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि गांधी बुधवार को बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस रैली में आदिवासियों समेत बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को बांसवाड़ा पहुंचेंगे। मानगढ़ धाम आदिवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है। यह स्थान मध्य प्रदेश के भी करीब है, जहां इस साल के अंत में राजस्थान के साथ विधानसभा चुनाव होंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News