
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 38 दिनों से एक यात्रा पर है। जिसे भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नाम दिया गया। राहुल गांधी इन दिनों अपनी यात्राओं के माध्यम से जनता के बीच में लागातर बने हुए है और जनता के मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रख भी रहे है। यूपी में आज राहुल गांधी की यात्रा का आज 6 वां दिन है। कल यूपी की राजधानी लख़नऊ में ये यात्रा पहुँची और राहुल गांधी ने पुराने लख़नऊ पहुचकर जनता से संवाद किया और डबल इंजन सरकार पर जनकर निशाना साधा। राहुल गाँधी की यात्रा कल शाम 6 बजे लख़नऊ पहुँची। जगह जगह पर राहुल गांधी का लोगों ने स्वागत किया इसी बीच राहुल गांधी ने लोगो को फ्लाइंग किस भी दिया।
कानपुर पहुँची न्याय यात्रा: राहुल गांधी यूपी की राजधानी लख़नऊ से अपनी न्याय यात्रा लेकर अब कानपुर पहुँच चुके है। शाम 6 बजे यात्रा लखनऊ पहुँची और रात में लख़नऊ के बंथरा में राहुल गांधी ने विश्राम किया और सुबह राहुल गांधी अपनी न्याय यात्रा के साथ कानपुर पहुँचे जहां उनका जबरजस्त स्वागत किया गया।
उड़ाए जनता के मुद्दे: राहुल गांधी अपनी इस यात्रा के दौरान लागातर जनता, किसानो, युवाओं,बेरोजगारी के मुद्दे को उठा रहे है। उन्होंने लख़नऊ में कहा कि यूपी पुलिस का पेपर लीक हो जाता है। अग्निवीर भर्ती में दलित, आदिवासी, पिछड़ों, गरीबों को सेना से हटाने की स्कीम है। इस दौरान उन्होंने जमकर डबल इंजन सरकार पर हमला भी बोला। राहुल की यात्रा शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी भी सम्मिलित हुए जो लागातर 600 से ज्यादा दिनों तक धरने पर बैठे हुए है।
राहुल की यात्रा में नही शामिल हुए अखिलेश: राहुल गांधी की यात्रा में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के शामिल होने पर तमाम अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन अखिलेश ने यात्रा से दूरी बनाकर एक स्प्ष्ट संदेश दिया कि यूपी में सपा ही इंडिया गठबंधन में सर्वेसर्वा है। शीट शेयरिंग का मुद्दा अभी भी फंसा हुआ है। इसी बीच सपा में दर्जनों सीटों अपने प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












