इसी साल 4 महीने के भीतर महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव को देखते हुए दोनों राज्य सरकारें सभी वर्गों के लिए लोग लोकलुभावन योजनाओं की घोषणा करने में लगी हुई हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने युवाओं के लिए बड़ा एलान किया है।

महाराष्ट्र सरकार ने बारहवीं पास युवाओं के लिए ‘लाडला भाई’ योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत बारहवीं पास छात्रों को हर महीने 6 हजार रुपए डिप्लोमा कर रहे छात्रों को 8 हजार रुपए और ग्रेजुएशन पूरी कर चुके छात्रों को 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की इस घोषणा को आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे कई वर्गों को साधने की कोशिश की जा रही है। इस साल महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हैं। इस महाराष्ट्र में इसी साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में बेरोजगारी के मुद्दे पर घिरी सरकार के लिए यह योजना गेम चेंजर साबित हो सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने ऐसी योजना पेश की है। योजना से शिक्षा के दौरान युवाओं को जरूरी फाइनेंशियल हेल्प मिलेगी। साथ ही शिक्षा से जॉब की तरफ बढ़ने वाले युवाओं को बेहतर करियर चुनने में मदद करेगी। छात्र पढ़ाई और प्रोफेशनल डेवलपमेंट दोनों पर ध्यान दे सकेंगे। योजना पर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है।

शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने कहा कि चुनाव से पहले चुनाव से पहले इस तरह की योजनाओं की घोषणा वोट खरीदने का जरिया है। महाराष्ट्र सरकार कर्ज में है और घोषणाओं पर पैसा खर्च किया जा रहा है।
VIDEO | "The (Maharashtra) government has a debt of Rs 8 lakh crore, this is not a small amount. The government has launched new schemes as they lost the Lok Sabha elections. 'Ladli Bahan Yojana' has been copied from Madhya Pradesh. Under the Ladla Bhai Yojana, you (government)… pic.twitter.com/Wsjwgzv8Fp
— Press Trust of India (@PTI_News) July 18, 2024
वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अग्निवीरों को राज्य की सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया है। सीएम सैनी ने कहा कि हमारी सरकार हरियाणा में अग्निवीरों को पुलिस कॉन्स्टेबल, माइनिंग गार्ड, फॉरेस्ट गार्ड, जेल वार्डन और एसपीओ की सीधी भर्ती में 10 फीसदी आरक्षण देगी। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हमने इन अग्निवीरों को ग्रुप D और C में सरकारी पदों के लिए निर्धारित अधिकतम आयु में 3 साल की छूट देने का भी फैसला किया है। पहले बैच के मामले में आयु में यह छूट 5 साल की होगी। सरकार ग्रुप-C में सिविल पदों में सीधी भर्ती में अग्निवीरों के लिए 5 फीसदी आरक्षण और ग्रुप डी में एक फीसदी आरक्षण देगी।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












