
बीसीसीआई की अहम बैठक आज होने वाली है। इस बैठक में कोरोना संक्रमण की वजह से स्थगित किए गए आईपीएल के बाकी बचे मैचों को दोबारा कराने पर निर्णय लिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि आईपीएल को दोबारा 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक के बीच यूएई में कराने पर फैसला किया जा सकता है। इसके अलावा बीसीसीआई रणजी मुआवजा और टी-20 विश्व कप के मुद्दे पर चर्चा करेगी।



















