DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Badrinath Temple closes for winter break

Badrinath-Temple-Temple closes for winter break

पूजा-अर्चना के साथ भगवान बदरीनाथ धाम के भी कपाट हुए बंद, श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे

Badrinath-Temple-Temple closes for winter break

उत्तराखंड में स्थित चार धाम में से भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट भी शनिवार शाम 6:45 पर पूरे विधि विधान के साथ शीतकालीन (छह माह) के लिए बंद कर दिए गए। इसी के साथ चारों धाम के कपाट बंद हो गए हैं। धाम के कपाट बंद होने के लिए सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई थी। इस बार भगवान बदरी विशाल के मंदिर के कपाट शनिवार को संध्या के समय वृष लग्न पर बंद हुए । भगवान के मंदिर से लेकर सिंहद्वार को गेंदे, कमल और अन्य फूलों से सजाया गया था। भगवान बदरी के दर्शन और कपाट बंद होने के दर्शन के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। कपाट जब बंद हो रहे थे तो मौजूद वहां श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीनाथ के जयकारे लगाए। अब रविवार को बदरीनाथ के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी के नेतृत्व में आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, कुबेरजी और उद्धवजी की उत्सव डोली योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर के लिए रवाना होगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News