हाल ही में जीएसटी रिफॉर्म में बीड़ी पर टैक्स घटाया गया है। इसे लेकर केरल कांग्रेस ने ऐसा ट्वीट कर दिया है, जिस पर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस के द्वारा किए गए ट्वीट में बीड़ी और बिहार की तुलना कर दी गई है। इस पोस्ट के बाद एनडीए और कांग्रेस में जंग छिड़ गई है।
बीजेपी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे बिहार और बिहारियों का अपमान करार दिया है। वहीं जेडीयू ने भी कांग्रेस पर हमला बोला है।
क्या है पूरा मामला…
दरअसल में जीएसटी में बदलाव के बाद केरल कांग्रेस की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट में एक चार्ट दिखाया गया है। इसमें सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पादों और बीड़ी पर जीएसटी की तुलना की गई है। बताया गया है कि तंबाकू पर जीएसटी मौजूदा 28 पर्सेंट से बढ़ाकर 40 पर्सेंट कर दिया गया है। सिगरेट और सिगार पर भी इसी तरह टैक्स बढ़ाया गया है। लेकिन बीड़ी पर जीएसटी कम कर दिया गया है। बीड़ी पर पहले 28 पर्सेंट जीएसटी था, जिसे घटाकर अब 18 पर्सेंट कर दिया गया है।
केरल कांग्रेस के आधिकारिक अकाउंट से किए गए इस ट्वीट में आगे लिखा गया, “बीड़ी और बिहार दोनों ‘B’ से शुरू होते हैं। अब इन्हें पाप नहीं माना जा सकता।” कांग्रेस पार्टी की तरफ से ये ट्वीट आते ही विवाद हो गया। बीजेपी ने इसे बिहार और बिहारी लोगों का अपमान बता दिया।
बीजेपी बोली, बिहार विरोधी मानसिकता
बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से अपनी बिहार विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंने बिहार व बिहारियों की तुलना बीड़ी से की है। सोचिए ये किस तरह की मानसिकता है। ये वही कांग्रेस पार्टी है, जिसने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी की मां को गालियां दीं, भद्दी बातें बोलीं।
बीजेपी नेता ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। डीएमके के नेताओं ने बिहारियों को पानी पूरी बेचने वाला और टॉयलेट क्लीनर बताया था। तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने तो बिहार के डीएनए पर सवाल उठा दिए थे। उन्होंने राहुल गांधी की उत्तर भारतीयों पर टिप्पणी का मुद्दा उठाया और कहा कि कांग्रेस ने अब पूरे बिहार का अपमान किया है।
‘बिहार का अपमान जनता नहीं भूलेगी’
पूनावाला ने आगे कहा कि अगर वो B से बिहार और B से बीड़ी कहते हैं, तो हम भी कह सकते हैं कि C से कांग्रेस है, C से करप्शन है, चाटुकारिता है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से बिहार के इस अपमान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। बिहार की जनता इसे कभी माफ नहीं करेगा।
जेडीयू ने कहा, जनता माफ नहीं करेगी
केरल कांग्रेस के ट्वीट को जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने बिहार का अपमान करार देते हुए कहा कि ऐसा करना महागठबंधन के सहयोगी दल का शगल बन गया है। बिहार की पहचान बीड़ी से है क्या। उन्होंने कहा कि बिहार बुद्धिमान बिहार है, सम्मान के लिए जाना जाता है। यह जगतजननी सीता, सूफी संतों की धरती है।बिहारी स्वाभिमान और आत्मसम्मान से जीते हैं।
जेडीयू प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि दयानिधि मारन, एमके स्टालिन, राज ठाकरे जैसे महागठबंधन के सहयोगी बिहार का अपमान करते रहे हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव से कहा कि गेंद अब आपके पाले में है। केवल उम्मीदवार बनने के लिए चरण पादुका मत धोइए। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इसे माफ नहीं करेगी।
कांग्रेस ने जवाब में क्या कहा?
कांग्रेस पार्टी ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया में कहा कि बिहार में आगामी चुनाव को देखते हुए बीड़ी पर जीएसटी घटाया गया है।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: Abhishek Kumar
Let us live and strive for freedom! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !
Share this:
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Post
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Threads (Opens in new window) Threads













