DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Ayodhya Ram Mandir: 5 अगस्त को पीएम रख सकते हैं अयोध्या राम मंदिर निर्माण की ईट…

आज रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की हुई बैठक के बाद जल्द ही यह उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मंदिर के शिलान्यास की तारीख का भी एलान हो सकता है।
आज के हुए इस बैठक में राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र के साथ ट्रस्ट के 12 सदस्य मौजूद थे, जबकि तीन सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर थे।
बैठके बाद पीएमओ को 2 तारीखों की सूची दी गई है 29 जुलाई और पांच अगस्त ,जिस दिन भूमि पूजन की तिथि पर मोहर लग सकती है।
राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने पीएम नरेंद्र मोदी को अयोध्या दौरे के लिए पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी अतिशीघ्र अयोध्या आकर राममंदिर निर्माण का शुभारंभ करें। ट्रस्ट अध्यक्ष ने यह भी लिखा था कि वर्चुअल या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नहीं बल्कि मोदी स्वयं अयोध्या आएं और राममंदिर निर्माण की नींव रखें।
महंत के उत्तराधिकारी कमलनयन दास ने कहा कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय हो रहा है, जल्द ही निश्चित तिथि का एलान होगा।
बैठक में शामिल हुए राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने भी इच्छा जताई है कि मंदिर निर्माण का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से ही होना चाहिये, लेकिन आज जैसे संकट की घड़ी है, उसे ध्यान में रखते हुए ही प्रधानमंत्री के आगमन पर विचार किया जाएगा। लोगों को कहना की मोदी व योगी के कर कमलों से ही राममंदिर की पहली ईंट रखी जानी चाहिए, क्योंकि मोदी व योगी के काल में ही यह शुभ अवसर आया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News