उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर के निर्माण से पहले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ आज शाम 6.30 बजे बैठक करेंगे। इस बैठक में धर्मार्थ कार्य मंत्री नीलकंठ तिवारी, अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, मुख्य सचिव समेत अयोध्या के जिलाधिकारी शामिल होंगे।
आपको बता दें कि कल अयोध्या में राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक होनी है और कल के इसी बैठक में मंदिर के शिलान्यास की तारीख पर मुहर लगेगी जिसके बाद प्रधानमंत्री को आमंत्रण के लिया भी आग्रह भेजा जाएगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












