आश्रम वेब सीरिज का ट्रेलर हुआ रिलीज…

निर्देशक प्रकाश झा (Prakash Jha) हर बार समाज के एक खास मुद्दे को लेकर फिल्म बनाते रहे है और इस बार प्रकाश झा (Prakash Jha) ने समाज के सबसे अहम मुद्दे अंधविश्वास को लेकर वेब सीरिज बनाई है जिसका नाम है “आश्रम ” (Ashram )
बीते सालों में जिस तरह से आशाराम और गुरमीत राम रहीम जैसे बाबाओं का पर्दाफाश हुआ है उनके रूप देखने को मिले हैं, उसे देखते हुए ये वेब सीरीज लोगों की आंखें खोलने में एक सही पहल के रूप में नजर आ रही है। यह वेब सीरिज 28 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर (M X) ( MX Player ) पर रिलीज होने वाली है।
इस सीरिज में बॉबी देवल (Bobby Deol) सबसे खास किरदार बाबा काशीपुर (Baba Nirala of Kashipur) वाले के रूप में नजर आएंगे।
इस कहानी मेे यह दिखाया गया है कि भारत में पिछले कई सालों से चले आ रहे बाबा और ढोंगी संतों की जिनके प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास पूरे समाज को खोखला कर चुकी है। यह फिल्म काशीपुर वाले बाबा निराला और उनके आश्रम के प्रति अटूट निष्ठा पर, यह काल्पनिक कहानी बनाई गई है जो संकेत करती है कि क्या वास्तव में विश्वास और आस्था का स्थान बाबाओं के सानिध्य में रह गया है या फिर अब हर एक बाबा और साधु को शक की निगाह से देखा जाना चाहिए?
प्रकाश झा (Prakash Jha) द्वारा निर्मित और निर्देशित इस वेब सीरीज में बॉबी देओल (Bobby Deol) के अलावा अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, अध्यन सुमन, त्रिधा चौधरी, विक्रम कोचर, तुषार पांडे, सचिन श्रॉफ, अनुरीत कुशवाहा, राजेश शर्मा भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। ( Prakash Jha, Aditi Pohankar, Chandan Roy Sanyal, Darshan Kumar, Anupriya Goenka, Adhyan Suman, Tridha Chaudhary, Vikram Kochhar, Tushar Pandey, Sachin Shroff, Anushit Kushwaha, Rajesh Sharma )
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












