गुरु, अप्रैल 2, 2026

लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

Arvinder Singh Lovely appointed Delhi Congress chief

कांग्रेस हाई कमान ने लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लवली को दिल्ली का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अभी अनिल चौधरी के पास ये जिम्मेदारी थी। दिल्ली की सियासत में सिख चेहरे के रूप में पहचाने जाने वाले अरविंदर सिंह लवली शीला दीक्षित की सरकार के दौरान ट्रांसपोर्ट, एजुकेशन, रेवेन्यू और अर्बन डेवलपमेंट जैसे मंत्रालय संभाल चुके हैं। वह शीला दीक्षित के तीनों कार्यकाल के दौरान मंत्री बनाए गए। अरविंदर सिंह लवली इससे पहले भी डीपीसीसी अध्यक्ष रह चुके हैं। 2015 में जब उन्हें अध्यक्ष पद छोड़ने के लिए कहा गया तो वह कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे। हालांकि 9 महीने वाद वह फिर कांग्रेस में वापस आ गए।सरदार अरविंदर सिंह लवली दलित समुदाय से संबंध रखते हैं। उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह थे। बूटा सिंह राजीव गांधी की सरकार के दौरान 1984 से 1986 तक देश के कृषि मंत्री थे। वह साल 1962 से 2004 के बीच 8 बार लोकसभा के लिए चुने गए और 1986 से 1989 के बीच होम मिनिस्टर रहे थे। अरविंदर सिंह लवली फिलहाल विधायक नहीं हैं लेकिन पूर्वी दिल्ली की गांधीनगर विधानसभा सीट कभी उनका गढ़ मानी जाती थी। यहां आज भी उनका बड़ा प्रभाव है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने गुरुवार को कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी को फिर से खड़ा करने के लिए अपने पूर्ववर्ती अध्यक्षों सहित सभी को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठनात्मक ढांचे को ठीक करने और दिल्ली के लोगों तक पहुंचने पर ध्यान केंद्रित करेगी। लवली ने कहा कि मेरी भूमिका अब दिल्ली में पूरे पार्टी संगठन को मजबूत करने की है। लोगों ने राहुल गांधी और कांग्रेस की ओर देखना शुरू कर दिया है। लवली को कांग्रेस नेतृत्व ने ऐसे समय दिल्ली प्रदेश की कमान सौंपी है जब पार्टी राष्ट्रीय राजधानी में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस को दिल्ली में हुए पिछले दो विधानसभा चुनावों में एक भी सीट नहीं मिली।

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News