DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Arvind Kejriwal to take part in AAP’s ‘Tiranga Yatra’ in Punjab

आज जालंधर में केजरीवाल तिरंगा मार्च का करेंगे नेतृत्व, कल लंबी में बादल परिवार को देंगे चुनौती

Arvind Kejriwal to take part in AAP’s ‘Tiranga Yatra’ in Punjab

2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दो दिवसीय दौरे पर पंजाब पहुंचेंगे।
केजरीवाल अपने दौरे के पहले दिन आज जालंधर में तिरंगा मार्च का नेतृत्व करेंगे। वहीं दूसरे दिन कल मुक्तसर साहिब के लंबी निर्वाचन क्षेत्र में बादल परिवार को चुनौती देंगे। इसकी जानकारी आप पंजाब के अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने मीडिया को दी हैं। 

Arvind Kejriwal to take part in AAP’s ‘Tiranga Yatra’ in Jalandhar

वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए जालंधर वासियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आएं और हाथ में तिरंगा और भारत माता की जय के साथ देशभक्ति के माहौल में जालंधर की सड़कों पर तिरंगा जुलूस में शामिल हों। वहीं गुरुवार 16 दिसंबर को अरविंद केजरीवाल लंबी विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे और इस निर्वाचन क्षेत्र के गांव खुडिया में एक जनसभा को संबोधित कर बादल परिवार को चुनौती देंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News