आम आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का ऐलान, उत्तराखंड में सरकार बनी तो प्रत्येक महिला को हर माह मिलेगी ₹1000

2022 में होने वाले उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज उत्तराखंड में अपने पांचवें दौरे पर काशीपुर पहुंचे।
अरविंद केजरीवाल यहां एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे जहाँ उन्होंने कहा की उत्तराखंड नवनिर्माण में महिला सशक्तिकरण का अहम योगदान होगा।
इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं पिछले तीन-चार माह में कई बार उत्तराखंड आया हूं। और मैं जब भी यहां आता हूं तो एक गारंटी देकर जाता हूं। मैं ऐसा इसलिए करता हूं, क्योंकि सालों से यहां दूसरी पाटियों ने वादे किए और बाद में भूल गए। कहा कि मैं जब गारंटी देकर जाता हूं तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कार्ड लेकर घर-घर जाते हैं और लोगों के साइन करवाते हैं। ताकी बाद मैं अगर हम मुकरें तो जनता के पास हमारी गारंटी का सबूत रहे। हमारी गारंटी से यहां के नेताओं को इतनी परेशानी हो रही है कि वह कोर्ट पहुंच रहे हैं।
साथ हीं आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने यह कहा कि दिल्ली मॉडल को उत्तराखंड में लाएंगे।इस बार चुनाव में महिलाएं निर्णायक की भूमिका में होंगी। भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेशवासियों को सिर्फ छला है। इस बार महिलाएं दोनों पार्टियों को दुत्कार कर झाड़ू को वोट देंगी। इस बार महिलाएं उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगी।
केजरीवाल ने कहा कि आज भी मैं एक गारंटी देने आया हूं। इससे पहले में मुफ्त बिजली, रोजगार, मुफ्त तीर्थ यात्रा की गारंटी दे चुका हूं। आज मैं खासकर महिलाओं के लिए बात करने आया हूं। जिसके बाद केजरीवाल ने एलान किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद राज्य में 18 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र की हर महिला के खाते में हर महीने एक हजार रुपये भेजे जाएंगे। एक परिवार की हर महिला को अलग-अलग एक हजार रुपए मिलेंगे। एक परिवार में अगर पांच महिलाएं है तो पांचों को इसका लाभ मिलेगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












