
बिहार के हाजीपुर में रविवार को करंट लगने से नौ लोगों की मौत होने की घटना हो गई है। यह घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर की है। ग्रामीणों का कहना है कि डीजे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गया, जिससे आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। कुल नौ लोगों की मौत के बाद यह आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है।
सोमवार को चढ़ाना था महादेव को जल
इस घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि सुल्तानपुर के कुछ लोग एकसाथ डीजे बजाते हुए सोनपुर के पहलेजा घाट जल उठाने के लिए जा रहे थे। सभी लोग डीजे के संगीत पर झूमते नाचते जा रहे थे। तभी अचानक डीजे 11 हजार के बिजली के सम्पर्क में आ गया। इसमें नौ लोग बुरी तरह से झुलस गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और के साथ साथ वैशाली के डीएम भी घटनास्थल पर पहुंच गये। फिलहाल शवों की शिनाख्त की पुष्टि हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। इस मामले पर हाजीपुर के सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने कहा कि कांवरिया डीजे पर जा रहे थे। डीजे गाड़ी बहुत ऊंची थी। डीजे हाइटेंशन तार के संपर्क में आ गया। इसी कारण हादसा हुआ। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












