रवि, अप्रैल 12, 2026

एरिस्टो फार्मास्यूटिकल्स के एमडी उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू ने जमुई और नवादा में विकास कार्यों की घोषणा

जमुई/नवादा। एरिस्टो ग्रुप के प्रबंध निदेशक उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू ने रविवार को जमुई और नवादा में कई सामाजिक एवं धार्मिक विकास कार्यों की घोषणा की।
जमुई में आयोजित सम्मान समारोह में स्थानीय विधायक श्रेयसी सिंह ने भोला बाबू का स्वागत किया और उनके सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें अपने पिता स्व. दिग्विजय सिंह एवं स्व. महेन्द्र प्रसाद से जोड़ते हुए “श्रीराम-लक्ष्मण की जोड़ी” की उपमा दी। विधायक ने जमुई में महिला पुस्तकालय, एंबुलेंस सेवा और डायलिसिस सेंटर की स्थापना सहित गाँव गोद लेने का आग्रह रखा।
इस अवसर पर भोला बाबू ने कहा कि—
“आपके पिता और हमारे भैया का रिश्ता भाई जैसा था। आप मेरी बेटी समान हैं। आपके हर सुझाव को पूरा किया जाएगा। बस जमीन उपलब्ध कराएँ, हमारी टीम एक वर्ष के भीतर कार्य पूरा करेगी।”
उन्होंने घोषणा की कि जमुई को वह गोद लेने के लिए तैयार हैं और जल्द ही यहाँ डायलिसिस सेंटर, एंबुलेंस सेवा, महिला पुस्तकालय और सामुदायिक भवन उपलब्ध कराएंगे। साथ ही कैंसर मरीजों के इलाज का खर्च उनकी संस्था द्वारा CSR फंड से उठाने का आश्वासन भी दिया।
भोला बाबू ने बताया कि अब तक 300 से अधिक गाँव गोद लिए जा चुके हैं और अब जमुई भी इसमें शामिल हो गया है।
मंदिरों में पूजा और सहयोग
जमुई स्थित बाबा कोकिलचंद धाम मंदिर गांगरा गिद्धौर पहुँचकर भोला बाबू ने पूजा-अर्चना की और मंदिर के विकास हेतु ₹1,01,000 की राशि मंदिर महंत को सौंपी। उन्होंने मंदिर के चारों ओर श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था और अन्य अधूरे कार्यों को पूरा करने का वादा किया।
वहीं नवादा के मां नेतुला मंदिर, कुमार नवादा में पूजा कर उन्होंने मंदिर विकास हेतु ₹25,000 की नगद राशि प्रदान की और समुदाय भवन व श्रद्धालुओं के लिए बैठने की व्यवस्था कराने की घोषणा की।
बड़ी कंपनियों पर निशाना
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भोला बाबू ने बिहार में कारोबार करने वाली बड़ी कंपनियों को CSR फंड का इस्तेमाल राज्य के विकास में करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि—
“बड़ी कंपनियाँ बिहार से मुनाफा तो कमाती हैं, लेकिन यहाँ के विकास में योगदान नहीं देतीं। यदि बिहार की जनता जागरूक होकर कंपनियों से निवेश और गाँव गोद लेने की मांग करे तो राज्य तेजी से विकास कर सकता है।”
उपस्थित जनसमूह की प्रतिक्रिया
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने “भोला बाबू जिंदाबाद” और “महेंद्र प्रसाद अमर रहे” के नारों से सभा स्थल को गूँजा दिया।
भोला बाबू ने आश्वस्त किया कि वे जल्द ही दोबारा जमुई व नवादा आएंगे और यहाँ घोषित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

Aristo Pharmaceuticals MD Umesh Sharma alias Bhola Babu announced development works in Jamui and Nawada

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News