मंगल, अप्रैल 14, 2026

कनाडा में एक और भारतीय गैंगस्टर सुक्खा दुनेके की गोली मारकर हत्या, जाली पासपोर्ट के सहारे पंजाब से हुआ था फरार

Canada based Khalistani Terrorist Sukhdool Singh aka Sukha Deneke shot dead

कनाडा में एक और फरार भारतीय गैंगस्टर सुक्खा दुनेके (Sukha Duneke) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह हत्या ऐसे समय पर हुई है जब तीन दिनों से भारत और कनाडा के बीच खालिस्तानी मुद्दे पर तनाव बढ़ा हुआ है। जून महीने में कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के मर्डर के बाद यह सबसे बड़ी हत्या है। गैंगस्टर सुक्खा को खालिस्तानी आतंकी-गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला का राइट हैंड माना जाता था। वह कनाडा (Canada) में बैठकर अपने गुर्गों से भारत में रंगदारी वसूलता था। सुक्खा दुनेके की कनाडा के विनीपिग में गोलियां मार कर हत्या की गई हैं।

NIA Most Wanted No-33, Canada based gangster Sukhdool Singh, also known as Sukha Duneke, shot dead in Winnipeg (Canada)

बता दें कि सुक्खा 41 आतंकियों व गैंगस्टरों की सूची में शामिल था, जिसे एनआईए ने भी जारी किया था। कनाड़ा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के बाद यह दूसरी बड़ी वारदात है। वहीं इस बीच सुक्खा की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi) ने ली है। वह पंजाब से साल 2017 में जाली पासपोर्ट तैयार करवाकर कनाडा फरार हुआ था। सुक्खा दुनेके पुत्र गुरनैब सिंह पंजाब के मोगा के गांव दुनेके कलां का रहने वाला था। गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके भारत के ए कैटेगरी गैंगस्टर में शामिल था। कनाडा जाने से पहले वह मोगा डीसी कार्यालय में काम करता था। वह 2017 में पुलिस की मदद से जाली दस्तावेज बनाए जिसके बाद पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट हासिल किया और फिर वह कनाडा भाग गया था। तब उसके खिलाफ सात आपराधिक मामले लंबित थे। ये सभी मामले स्थानीय गिरोह की गतिविधियों से जुड़े थे।

यह भी पढ़ेनारी शक्ति वंदन विधेयक लोकसभा से पास, सदन में पूरे दिन चर्चा के दौरान बहस-नोक-झोंक भी हुई, जानिए किसने क्या कहा

यह भी पढ़ेखालिस्तान मुद्दे पर तनातनी: भारतीयों लोगों और विद्यार्थियों को खूब रास आता है कनाडा, दोनों देशों के खराब संबंधों से व्यापार पर भी असर, जानिए क्या-क्या होता है आयात-निर्यात

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News