सोम, अप्रैल 6, 2026

Animal Movie Review: एनिमल ने पहले दिन मचाया धमाल, फिल्म को देखने के लिए सिनेमा घरों के बाहर दर्शकों की लगी लंबी लाइनें

Animal Movie Review: Ranbir Kapoor Delivers Another Class Act as long lines of spectators formed outside the cinema halls

फिल्म: ‘Animal’ (एनिमल)
कलाकार: रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल

निर्देशक: संदीप वांगा रेड्डी

Animal Movie Review: Ranbir Kapoor Delivers Another Class Act as long lines of spectators formed outside the cinema halls

आज सिनेमाघर में दो फिल्में रिलीज हो गई। पहली फिल्म है रणबीर कपूर की क्राइम थ्रिलर फिल्म एनिमल और दूसरी फिल्म विक्की कौशल की सैम बहादुर है। दोनों ही फिल्मों ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है।एनिमल की स्क्रीनिंग कर रहे सिनेमाघरों में रणबीर कपूर की एंट्री पर नेटिज़न्स ने जश्न मनाया, हंगामा किया और तालियां बजाईं। फिल्म में रणबीर कपूर का हिंसक अवतार देखकर भीड़ उग्र हो गई थी। सीन में रणबीर को क्लासरूम में घुसकर गोलियां चलाते और वहां बैठे सभी लोगों को डराते हुए देखा जा सकता है। एनिमल पहले दिन ही छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। सिनेमाघर के बाहर फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की लंबी-लंबी लाइनें सुबह ही लग गई थी। फिल्म में रणबीर नेवर सीन अवतार में दिखे हैं, वहीं बॉबी किसी सरप्राइज पैकेज से कम नहीं हैं। दोनों का ये लुक फैंस को काफी पसंद आया है।

ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म की तारीफ में कहा है- एनिमल की शुरुआत बेहद शानदार रही। शहरों से लेकर बड़े इलाकों तक, मल्टीप्लेक्स से लेकर सिंगल स्क्रीन तक, टियर-1 से टियर-2 और टियर-3 सेंटर्स तक, पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक, यह हर तरफ एनिमल के लिए लोग पागल हैं। यह फिल्म रणबीर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है। फिल्म एनिमल के ट्रेलर ने व्यूज के मामले में भी नए रिकाॅर्ड बना लिए हैं। महज 24 घंटे में इस ट्रेलर के हिंदी वर्जन को 5 करोड़ 10 लाख लोगों ने देखा है। इस व्यूज के साथ यह 2023 का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बन गया है। दूसरे नंबर पर KGF 2 है, जिसे सिर्फ हिंदी वर्जन में ही 4.90 करोड़ लोगों ने देखा था।

Animal Movie Review: Ranbir Kapoor Delivers Another Class Act as long lines of spectators formed outside the cinema halls
Animal Movie Review: Ranbir Kapoor Delivers Another Class Act as long lines of spectators formed outside the cinema halls

संदीप वांगा रेड्डी की एनिमल की कहानी बाप-बेटे के रिश्ते की है। बाप अमीर है, अपने काम में व्यस्त है। बेटा चाहता है तो सिर्फ पिता की तवज्जो और प्यार जिसके लिए वह कुछ भी कर गुजरने को तैयार है। बस जब पिता पर संकट आता है तो यह बेटा ढाल बनकर खड़ा हो जाता है और हर हद से गुजर जाता है। फिल्म में रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल भी आते हैं और अपने किरदार निभाते हैं। लेकिन पूरी फिल्म पर छाया रहता है तो बाप बेटे का साया। इस तरह बाप बेटे का यह प्यार एक समय आकर देखने वाले के लिए सिरदर्द बनकर रह जाता है।

फिल्म तीन घंटे 21 मिनट की है। फिल्म में कुछ समय के लिए ड्रामा दिखाया जाता है ताकि उसके बाद एक लंबा एक्शन सीन डाला जा सके। पहला हाफ ठीक-ठाक है और दूसरा सुस्त। कुल मिलाकर एक औसत कहानी है और जो पूरी तरह से पुरुषों की दुनिया है। एनिमल में शुरू से लेकर आखिर तक रणबीर कपूर छाए हुए हैं। इसमें उनका एक्शन अंदाज बढ़िया है और कई सीन में पापा-बेटा संवाद भी अच्छा है। इस फिल्म से आने वाले समय में रणबीर कपूर को फायदा होता नजर आ रहा है। रश्मिका मंदाना साउथ की जितनी बड़ी स्टार हैं, उस हिसाब से फिल्म में उनका रुतबा नजर नहीं आता है। अनिल कपूर ने ठीक-ठाक काम किया है। बॉबी देओल ने भी जोरदार अभिनय किया है। ]

वहीं सैम बहादुर’आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस के बीच अभिनेता की इस फिल्म का बज बना हुआ था। अब ‘सैम बहादुर’ की रिलीज के बाद दर्शकों का उत्साह काफी हाई है। भारत के सर्वश्रेष्ठ युद्ध नायकों में से एक सैम मानेकशॉ के किरदार में विक्की को देख दर्शक भी काफी खुश लग रहे हैं। अब फिल्म की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर भी विक्की और ‘सैम बहादुर’ की काफी तारीफें देखने को मिली है।

Vckey Kaushal in Sam Bahadur

यह भी पढ़े

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News