
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ओह माय गॉड-2 को लेकर सुर्खियों में है। बॉक्स ऑफिस पर अक्षय की यह फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर अक्षय कुमार को बड़ी सौगात मिली। बॉलीवुड एक्टर अब भारतीय बन गए हैं। केंद्र सरकार ने मंगलवार को उन्हें भारत की नागरिकता प्रदान करती है। देश की सिटीजनशिप लेने के लिए अक्षय कुमार पिछले काफी समय से प्रयास कर रहे थे। जैसे ही भारत के नागरिक बने अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए अपने प्रशंसकों को इसकी जानकारी दी। बॉलीवुड अभिनेता ने कहा कि अब दिल और सिटिजनशिप दोनों हिंदुस्तानी हैं। अक्षय के पास 2011 से कनाडा की नागरिकता थी। इसके चलते लोग उन्हें अक्सर कैनेडियन कुमार कहकर ट्रोल भी करते थे। उन्होंने दिसंबर 2019 में भारतीय पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया था। बता दें कि करीब तीन दशक पहले अक्षय कुमार की कई फिल्में फ्लॉप हो गई थी, तब उन्होंने दोस्त की सलाह पर कनाडा की नागरिकता ले ली थी। अक्षय ने कहा, ‘मैंने सोचा कि भाई, मेरी फिल्में नहीं चल रही हैं और मुझे काम करना है। मैं वहां काम के लिए गया था। मेरा दोस्त कनाडा में था और उसने कहा- यहां आओ। मैंने आवेदन किया और मैं चला गया। अक्सर अक्षय कुमार को ‘कनाडा कुमार’ कहकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जाता था और भारत में टैक्स का भुगतान करते हुए भी उनके पास कनाडा की नागरिकता थी।
काफी समय से अक्षय कुमार भारत की नागरिकता पाने की कोशिश में लगे थे जो अब पूरा हो गया है। अक्षय को भारत सरकार के अधीन गृह मंत्रालय द्वारा पंजीकरण प्रमाण पत्र दिया गया है। दस्तावेज के मुताबिक, अभिनेता को नागरिकता अधिनियम, 1955 की धारा 5(1)(जी) के तहत भारतीय नागरिकता दी गई है। देश की संसद ने साल 2003 में नागरिकता संशोधन विधेयक पारित कर विदेशों में बसे भारतीय मूल के लोगों को भारत की नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान किया है। इसे ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया के नाम दिया गया है। इसके अनुसार, भारतीय मूल का कोई भी व्यक्ति जो संविधान लागू होने के बाद भारत या उसके किसी राज्य क्षेत्र का नागरिक रहा हो और जिसने पाकिस्तान और बांग्लादेश के अलावा किसी अन्य देश की नागरिकता ग्रहण कर ली है, नागरिकता अधिनियम 1955 के अधीन पंजीकरण करा सकता है। यदि उसके देश में दोहरी नागरिकता का प्रावधान है। पंजीकरण के बाद अगर व्यक्ति पांच साल में से एक साल भारत में रहता है तो उसे भारत की नागरिकता मिल सकती है। वर्तमान में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया सहित 16 देशों में बसे भारतीय मूल के लोगों को दोहरी नागरिकता प्रदान की जा सकती है। क्योंकि, इन देशों के नागरिक दोहरी नागरिकता ले सकते हैं। वर्कफ्रंट पर अक्षय की हालिया रिलीज फिल्म ओएमजी 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है. फिल्म ने 4 दिनों में 55 करोड़ का कलेक्शन किया है। ओएमजी 2 को सनी देओल की गदर 2 से टक्कर मिल रही है। अक्षय की मूवी को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दिया है जिसका मूवी के कलेक्शन पर असर साफ दिखता है। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। एक्टर की अपकमिंग फिल्मो में हेरा फेरी 3, बड़े मियां छोटे मियां, द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू, Soorarai Pottru की हिंदी रीमेक शामिल हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












