शनि, अप्रैल 4, 2026

पंचायत चुनाव के दौरान मृत शिक्षकों पर झूठ बोल रही है योगी सरकार : अखिलेश यादव

पंचायत चुनाव की ड्यूटी के दौरान केवल तीन शिक्षकों की मौत होने के उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री के बयान पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की निष्ठुर बीजेपी सरकार मुआवजा देने से बचने के लिए अब ये झूठ बोल रही है। अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट किया कि ‘यूपी की निष्ठुर बीजेपी सरकार मुआवज़ा देने से बचने के लिए अब ये झूठ बोल रही है कि चुनावी ड्यूटी में केवल तीन शिक्षकों की मौत हुई है जबकि शिक्षक संघ का दिया आंकड़ा 1,000 से अधिक है ।‌

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News