शनि, अप्रैल 4, 2026

दिल्ली में एक एयरहोस्टेज के साथ दुष्कर्म, राजनीतिक पार्टी का ही नेता निकला दोषी, हुआ गिरफ्तार

Rape Victim
Rape Victim
Airhostess raped by acquaintance in Delh
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

दिल्ली में इस वक़्त प्रशासन सवालों के घेरे में है। सवाल इसलिए भी क्योंकि पिछले कुछ दिनों से दुष्कर्म करने के मामले कई बार सामने आ चुके हैं, जो कानून व्यवस्था पर पूरी तरह सवाल खड़े करता है। अभी हाल ही में दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 12 साल के एक बच्चे के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया तो पूरे प्रशासन महकमे में खलबली सी मच गई। अभी यह मामला शान्त भी नहीं हुआ कि तब तक दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में एक राजनीतिक दल के स्थानीय नेता द्वारा एक एयर होस्टेस के साथ उसके घर में कथित तौर पर बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है।

एयरहोस्टेज के साथ हुए दुष्कर्म के बाद पूरी तरह से क्षेत्र के लोग सदमे में है जबकि आरोपी व्यक्ति पीड़िता का परिचित बताया गया है। पुलिस ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी खानपुर निवासी हरजीत यादव क्षेत्र के राजनीतिक दल के ब्लॉक अध्यक्ष है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा कि रविवार को महरौली पुलिस स्टेशन में बलात्कार के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पीड़िता ने बताया कि हरजीत यादव, जिसे वह पिछले डेढ़ महीने से जानती थी, नशे की हालत में उसके घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 30 वर्षीय पीड़ित महिला ने बाद में आरोपी को एक कमरे में बंद कर दिया और 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले में महिला के बयान को नोट कर लिया गया है और मामला भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 509 (शब्द, इशारा या किसी महिला के शील का अपमान करने का इरादा) और 377 (अप्राकृतिक कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News