2022 के उत्तर प्रदेश चुनाव में एआईएमआईएम भी चुनाव लड़ने को तैयार

बिहार में विधानसभा चुनाव में एआईआईएम पार्टी बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब उनके हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। पार्टी के अध्यक्ष ओवैसी अब 2022 के यूपी में अपने पैर जमाने का प्रयास कर रहे हैं। इन सब के बीच आज ओवैसी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से लखनऊ के एक होटल में मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि एआईएमआईएम यूपी में छोटे दलों को साथ लेकर विधानसभा चुनाव में उतरेगी। वहीं आज पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मन्नान साहब भी एआईएमआईएम में शामिल हो गए।एआईएमआईएम एम के अध्यक्ष ओवैसी ने यह साफ कर दिया है कि 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में पार्टी राज्य के छोटे दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।
https://platform.twitter.com/widgets.jsमैं उत्तर प्रदेश में नाम बदलने नहीं बल्कि लोगों का दिल जीतने आया हूँ – @aimim_national अध्यक्ष बैरिस्टर @asadowaisi pic.twitter.com/OvwrG5XvIb
— AIMIM (@aimim_national) December 16, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.jsआज लखनऊ में @aimim_national राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर श्री @asadowaisi जी से शिष्टाचार मुलाकात की। pic.twitter.com/Fa1ivKAX4q
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) December 16, 2020
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












