सोम, अप्रैल 13, 2026

तेजस्वी यादव की बढ़ सकती है मुश्किलें, गुजरातियों को ठग कहने के मामले में आज अहमदाबाद कोर्ट करेगा सुनवाई, जानिए पूरा मामला

Ahmedabad court to hear defamation case against Tejashwi Yadav today
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

गुजरातियों को ‘ठग’ कहने के मामले में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की मुश्किल बढ़ सकती है। पिछले दिनों तीन और लोगों ने इस मामले में तेजस्वी यादव के खिलाफ बयान दर्ज कराए हैं। गुजरातियों को ठग कहने के मामले में तेजस्वी यादव के खिलाफ आज अहमदाबाद कोर्ट में सुनवाई होगी। तेजस्वी यादव ने इस साल मार्च में कहा था कि आज देश के जो हालात है उसमें सिर्फ गुजराती ठग हो सकते हैं।

दरअसल भगौड़े कारोबारी नीरव मोदी को लेकर एक खबर आने पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव न कहा था, ‘आज देश के जो हालात है उसमें सिर्फ ‘गुजराती ठग’ हो सकते हैं, उनके ठग को माफ भी कर दिया जाएगा, बैंक और एलआईसी का पैसा दे दो फिर वह भाग जाएगा तो कौन जिम्मेदार होगा। दोस्त, यार जो भ्रष्टाचार कर रहे हैं उनके लिए इनका तोता पिंजरे से नहीं निकलता है। तेजस्वी यादव के इसी बयान को लेकर गुजरात के कारोबारी हरेश मेहता ने नाराज होकर 21 मार्च को तेजस्वी यादव के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज करवाया था। इसकी सुनवाई अहमदाबाद के एक कोर्ट में चल रही है। याचिकाकर्ता ने दायर याचिका में तेजस्वी यादव के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की थी और कहा था कि उन्होंने पूरी गुजरात के लोगों को ठग कहा था। बताया जा रहा है कि मामले में दोपहर तीन बजे के आसपास सुनवाई शुरू हो सकती है। अदालत इस पर फैसला लेगा कि मामले में जो सबूत और गवाह पेश हुए हैं वो मानहानि के केस के लिए पर्याप्त है या नहीं। इस मामले में तेजस्वी को समन जारी किया जाएगा या नहीं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News