धमकियों के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत को मिली वाई श्रेणी सुरक्षा

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बेबाक बातों के लिए सबसे खाश जानी जाती हैं। चाहे कोई भी मुद्दा हो कंगना रनौत अपनी राय जरुर रखती है।अब जब बात फिल्म जगत की हो तो कंगना कैसे चुप हो।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कंगना शुरुआत से ही अपनी बातों को बेझिझक साेशल मिडिया पर शेयर कर रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड माफिया, नेपोटिज्म और अब ड्रग्स के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है।इस बार कंगना अपने बयानों के चलते वे न केवल बॉलीवुड सेलिब्रिटिज के निशाने पर आ गई हैं बल्कि कई राजनीतिक पार्टियां भी उनपर निशाना साध रही हैं। इसी बीच महाराष्ट्र सत्ता की पार्टी शिव सेना के नेता संजय राउत और कंगना रनौत के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कंगना ने कुछ दिनों पहले यह कहा है कि उन्हें बॉलीवुड माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है। इस बात पर राउत ने उन्हें मुंबई न आने की सलाह दे दी। इसके बाद कंगना ने चुनौती देते हुए कहा था कि वे नौ सितंबर को मुंबई आ रही है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि संजय राउत का मतलब महाराष्ट्र नहीं है।
https://platform.twitter.com/widgets.jsये प्रमाण है की अब किसी देशभक्त आवाज़ को कोई फ़ासीवादी नहीं कुचल सकेगा,मैं @AmitShah जी की आभारी हूँ वो चाहते तो हालातों के चलते मुझे कुछ दिन बाद मुंबई जाने की सलाह देते मगर उन्होंने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा, हमारे स्वाभिमान और आत्मसम्मान की लाज रखी, जय हिंद 🙏 https://t.co/VSbZMG66LT
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 7, 2020
वहीं शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में कंगना को ‘मेंटल वूमेन’ तक की उपाधि दे डाली ।
‘सामना’ में लिखा गया है कि ‘आने वाले मानसून सत्र में विपक्ष को भी आउटसाइडर के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।’ शिवसेना ने कहा कि ‘यह बिल्कुल भी बरदाश्त के बाहर है कि एक आउटसाइडर, जिसने मुंबई में आकर सब कुछ हासिल किया वो मुंबई का अपमान कर रही है और गलत बातें बोल रही है। इसकी आलोचना होनी चाहिए।’
शिवसेना ने कहा कि ‘मेंटल वूमन’ ने मुंबई और मुंबई पुलिस का अपमान किया है। ऐसे में उन्हें महाराष्ट्र में रहने का अधिकार नहीं है। इस बारे में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पहले ही बयान दे दिया है। इसका पालन कराया जाएगा। विपक्ष को अनिल देशमुख पर भरोसा दिखाना चाहिए।
इन सब स्थिति को देखते हुए कंगना ने सरकार से सुरक्षा की मांग की थी, कंगना के पिता ने भी पुलिस सिक्योरिटी की मांग की जिसके बाद अभिनेत्री को केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से वाई श्रेणी की सुरक्षी दी गई है। यह जानकारी सूत्रों के अनुसार है। वहीं हिमाचल सरकार ने भी कंगना की सुरक्षा की पूरी जिम्मेवारी उठा ली है
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












