सोम, अप्रैल 6, 2026

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में दर्शन करने के लिए उमड़ी भीड़, आम श्रद्धालुओं के लिए राम मंदिर के खोले गए द्वार

After the consecration of Ram Lalla, crowd gathered in Ayodhya to have darshan, doors of Ram temple opened for common devotees
After the consecration of Ram Lalla, crowd gathered in Ayodhya to have darshan, doors of Ram temple opened for common devotees
After the consecration of Ram Lalla, crowd gathered in Ayodhya to have darshan, oors of Ram temple opened for common devotees

देश और दुनिया में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम का नवनिर्मित मंदिर सुर्खियों में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी राम मंदिर कई दिनों से ट्रेडिंग में है। एक दिन पहले सोमवार 24 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में मंगलवार आज से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। सभी भक्तों के लिए नव्य राम मंदिर के द्वार खुल गए हैं। आज सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं। रात 3 बजे से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। सड़कें जाम हो गई हैं। दूर-दूर तक सिर्फ लोगों का हुजूम नजर आ रहा है। रामलला के दर्शन के लिए कई राज्यों से लोग आए हुए हैं।

जैसे ही मंदिर के गेट खुले तो लोगों में अंदर जाने के लिए होड़ सी मच गई। लोग धक्कामुक्की करते दिखे। शुरुआत में प्रशासन भीड़ के आगे बेबस नजर आया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स ने मोर्चा संभाला। अब दर्शनार्थियों को छोटे-छोटे ग्रुपों में भेजा जा रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राण प्रतिष्ठा का वीडियो शेयर किया।

पीएम ने लिखा- हमने कल यानी 22 जनवरी को अयोध्या में जो देखा, वह आने वाले कई सालों तक हमारी यादों में अंकित रहेगा। श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा- प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद गर्भगृह एक दिव्य रूप में दिखाई पड़ रहा है। ऐसा लगता है कि जब त्रेतायुग में भगवान राम विराजमान हुए थे, जिस तरह की उस समय व्यवस्था थी, वो बहुत आनंदित करने वाला था। त्रेतायुग की झलक इस समय भी देखने को मिल रही है। अयोध्या में भक्तों का समूह उमड़ पड़ा है। जय श्री राम के लग रहे नारे त्रेतायुग की अयोध्या की याद दिला रहे हैं। जितने लोग पहले दिन दर्शन की चाह लिए हुए हैं, सभी लोग आज दर्शन नहीं कर पाएंगे। कल भी, दो-चार दिन ऐसा ही चलेगा, क्योंकि भारी भीड़ है। मंदिर विलक्षण है, अयोध्या राममय हो गई है।

यह भी पढ़ेघने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित

यह भी पढ़ेगौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News