दुनिया के कई देश हाल के समय से भारतीय नागरिकों के लिए फ्री वीजा देने में लगे हुए हैं। मलेशिया ने इसी महीने से भारत के लोगों को फ्री वीजा देने का एलान किया था। उससे पहले श्रीलंका और थाईलैंड भी भारतीयों के लिए फ्री वीजा एंट्री की घोषणा कर चुके हैं। भारतीयों के लिए वीजा-फ्री देशों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। अब केन्या और ईरान ने भी भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री की इजाजत दे दी है। यानी अब भारतीय अपना पासपोर्ट लेकर केन्या और ईरान की यात्रा कर सकते हैं।

पहले बात करेंगे केन्या की। दुनिया भर के विजिटर्स को एक जनवरी 2024 से केन्या जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने 12 दिसंबर को यह घोषणा की। टूरिज्म इंडस्ट्री को बूस्ट देने के लिए ऐसा किया है। केन्या में टूरिस्ट राष्ट्रीय उद्यान देख सकते हैं और कई तरह के पक्षियों का चहचहाना सुन सकते हैं। केन्या में सालभर टूरिस्टों का तांता लगा रहता है। इसके साथ ही टूरिज्म इंडस्ट्री केन्या की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। टूरिस्ट यहां समुद्री तटों पर छुट्टियां मनाते हैं और वन्यजीव सफारी का लुत्फ उठाते हैं। इतना ही नहीं, भारत से भी बड़ी तादाद में टूरिस्ट अफ्रीकी देशों की यात्रा करते हैं और वहां बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी रहते हैं। विजा की अनिवार्यता खत्म होने के बाद अब यह यात्रा और ज्यादा आसान और सुगम हो जाएगी। वहीं ईरान ने पर्यटन और यात्रा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए भारत सहित 33 नए देशों के विजिटर्स के लिए वीजा की अनिवार्यता को रद कर दिया है। ऐसे में अब ईरान की यात्रा के लिए भारतीय नागरिकों को वीजा की आवश्यकता नहीं होगी।

ईरान के सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन और हस्तशिल्प मंत्री एज़ातुल्ला जर्गामी ने शुक्रवार को सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए को बताया कि यह कदम दुनिया भर के देशों से अधिक आगंतुकों को आकर्षित करने और ईरान की यात्रा करने वाले पर्यटकों की संख्या को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। मलेशिया ने 1 दिसंबर से भारत और चीन के नागरिकों को वीजा-फ्री एंट्री देनी शुरू कर दी है। वीजा-फ्री एंट्री की घोषणा मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने की थी। चीनी और भारतीय नागरिक 30 दिनों तक मलेशिया में वीजा-फ्री रह सकते हैं। वियतनाम भी भारत के ट्रैवलर्स के लिए वीजा फ्री एंट्री शुरू कर सकता है। अभी जर्मनी, फ्रांस, इटली, स्पेन, डेनमार्क, स्वीडन और फिनलैंड जैसे देशों के नागरिक बिना वीजा के वियतनाम में प्रवेश कर सकते हैं। बता दें कि भारतीयों के लिए ईरान के अलावा भी कई देश वीजा मुक्त ट्रेवल की इजाजत दे चुके हैं जिनमें, मलेशिया, इंडोनेशिया, मालदीव, मॉरीशस, नेपाल, भूटान, केन्या, श्रीलंका, थाईलैंड, डोमिनिका, हैती, समोआ, त्रिनिदाद और टोबैगो और आदि शामिल हैं।
यह भी पढ़े:
यह भी पढ़े:
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












