
अफ़गानिस्तान तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में रहने वाले लोगों के हालात दिन पर दिन और बिगड़ती जा रही खास कर अफगानिस्तान में सबसे ज्यादा यदि कोई उत्पीड़न का शिकार हो रहा है तो वो हैं महिलाएं। पिछले 20 वर्षों में न सिर्फ इस युद्धग्रस्त देश में आम जनजीवन सुधरा था बल्कि लड़कियां पढ़ने को जाने लगीं थीं और पहनावे के रूप में जींस का चलन भी बढ़ गया था, लेकिन अब तालिबानी जींस पहने लोगों की पिटाई करने लगे हैं। और उन्हें बुर्के पहनने की हिदायतें दे रहे हैं, जिसके बाद बुर्के के दाम अचानक दोगुने हो गए हैं।
द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान में बुर्के की बिक्री तेजी से बढ़ गई है और इसके दाम भी दोगुने हो चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक हफ्ते पहले स्थानीय अखबार ने बताया था कि उसके एक पत्रकार की पिटाई की गई क्योंकि उसने अफगानी कपड़े नहीं पहने थे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












