DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Afghanistan Crisis: U.S. airstrike targets Islamic State in Afghanistan in retaliation for deadly Kabul airport attack

48 घंटे के अंदर अमेरिका ने लिया काबुल ब्लास्ट का बदला, आईएसआई आतंकी को किया ढेर

U.S. airstrike targets Islamic State in Afghanistan in retaliation for deadly Kabul airport attack

अफगानिस्तान के काबुल में आई एस आई के द्वारा कराए गए ब्लास्ट का बदला अमेरिकी सेना ने ले लिया है। काबुल ब्लास्ट के जवाब में अमेरिकी सेना ने IS आतंकियों के खिलाफ एयरस्ट्राइक की है।
बताया जा रहा है कि मानवरहित विमान से नांगरहार में ISIS-K के ठिकाने पर अमेरिकी सेना ने हवाई हमले किए हैं। जिसमें दावा है कि अमेरिकी सेना ने काबुल ब्लास्ट के साजिशकर्ता को भी ढेर कर दिया है।

बता दें कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार को एयरपोर्ट के बाहर हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 169 अफगान और 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई थी।इस बम धमाके का जिम्मा आतंकवादी संगठन ISIS-K ने ली थी। जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने यह कहते हुए साफ कर दिया था कि इस हमले में आरोपी को नहीं बख्शा जाएगा। इसका बदला लिया जाएगा, और ठीक 48 घंटे के अंदर अमेरिका ने अपने सैनिकों के मरने का बदला ले लिया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News