AARYA
कलाकार :सुष्मिता सेन, चंद्रचूड़ सिंह,अंकुर भाटिया, मनीष चौधरी,जयंत कृपलानी और अन्य।
लेखक: संदीप श्रीवास्तव, अनु सिंह चौधरी।
निर्देशक: राम माधवानी, संदीप मोदी, विनोद रावत।
ओटीटी: डिजनी प्लस हॉटस्टार
एपिसोड्स: 9

कोरोना काल में अब हर चीज वर्चुअल होते जा रहे हैं ,चाहे हमारे अपनों से बात करना हो या उनसे वीडियो कॉल पर मिलना हो या फिर नई फिल्में देखना, अब हर चीज अब हमारे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से शुरू होने लगी हैं।
मनोरंजन जगत ने भी इस दौर को समझते हुए लोगों को इंटरटेन करने के लिए हमेशा नए नए वेब सीरिज और फिल्में ला रही है।
हाल में ही हमने देखा महानायक अमिताभ बच्चन भी प्राइम वीडियो के ऑनलाइन पर्दे पर “gulabo-satabo में अभिनय करते नजर आएं।
वहीं पिछले बीते शुक्रवार को मिस यूनिवर्स रह चुकी बेहतरीन अभिनेत्री सुस्मिता सेन ने Disney Hotstar के पर्दे पर “AARYA”से फिल्मी जगत में लंबे समय के बाद वापसी कि है।
यह वेब सीरिज हॉलीवुड के पेनोजा पर बनी है जिसके निर्देशक राम माधवानी संदीप मोदी,और विनोद रावत हैं।
इस वेब सीरिज में एक साधारण सी हाउस वाइफ की कहानी है जो अपने बच्चों के लिए पति के साथ रहती है लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब आर्या यानी सुष्मिता सेन का पति तेज यानी चंद्रचूर सिंह को कोई मार देता है, और फिर उसके सारे ड्रग्स के डिल और बिजनेस आर्या सम्हालती है और अपने बच्चों को प्रोटेक्ट करती है।
इस सीरीज में पूरी कहानी सुष्मिता सेन के परिवार के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। इस सीरीज में आपको कई नए नए ट्विस्ट और बेहतरीन अदाकारी आपको जरूर देखने के लिए मिलेंगी
तो कुल मिलाकर आप इस वीकेंड आप डिज़्नी हॉट स्टार पर AARYA घर पर फूल इंटरटेनमेंट पैकेज के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












