बुध, फ़रवरी 25, 2026

दिल्ली में आम आदमी पार्टी का एक और वादा, विधानसभा चुनाव में जीत के बाद राजधानी में 24 घंटे मिलेगी साफ पानी

दिल्ली में विधानसभा चुनाव बस कुछ दिन दिनों में होने वाले हैं और इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी-बड़ी चुनावी घोषणाएं कर रहे हैं। केजरीवाल ने एक बार फिर से एक और चुनावी वादा किया है। अरविंद केजरीवाल ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली की जनता को कहा कि दिल्ली में हम 24 घंटे साफ पानी देंगे। प्लांट लगाकर अमोनिया को हटाएंगे। वहीं ढाई हजार टुवेल लगाएंगे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजेंद्र नगर विधानसभा की एक कॉलोनी में आज से 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू हो रही है। इसे जल्द ही पूरी दिल्ली में शुरू किया जाएगा।

बता दें कि बीते मंगलवार को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किए हैं। इसी तरह, 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के मुफ्त इलाज की संजीवनी योजना के रजिस्ट्रेशन भी जंगपुरा से शुरू हो गए।

आम आदमी पार्टी की अब तक की ये बड़ी घोषणाएं…

डॉ. आंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप योजना का एलान

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दलित समाज के लिए बड़ी घोषणा की। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने डॉ. आंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप योजना का एलान किया था।

बुजुर्गों को मिला संजीवनी योजना का कवच

संजीवनी योजना के तहत पंजीकरण कराने वाले बुजुर्गों को मुफ्त इलाज कराने का एक और सुरक्षा कवच मिल गया है। पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री आतिशी के साथ आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जंगपुरा विधानसभा में बुजुर्गों का पंजीकरण कर इसकी शुरुआत की। केजरीवाल ने कहा कि संजीवनी योजना के तहत 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के इलाज का सारा खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बड़ी संख्या में बुजुर्ग हैं। जितने लोग रजिस्ट्रेशन करेंगे, उन सभी को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों सारा इलाज मुफ्त है, लेकिन संजीवनी योजना के तहत बुजुर्ग अपना इलाज मुफ्त में निजी अस्पतालों में भी करा सकते हैं।

ऑटो चालकों के लिए पांच बड़ी गारंटियां

  • हर चालक का 10 लाख तक का जीवन बीमा और 5 लाख का एक्सीडेंट इंश्योरेंस
  • बेटी की शादी में 1 लाख की सहायता
  • वर्दी के लिए साल में 2 बार 2500 रुपये
  • बच्चों को कॉम्पिटिशन के एग्ज़ाम की तैयारी के लिए कोचिंग का खर्च सरकार उठाएगी
  • ‘पूछो ऐप’ फिर से चालू होगा

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading