
AAP Releases Second List of Candidates for Delhi Assembly Elections, Announces 20 Names
राजधानी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी आज जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 20 कैंडिडेट घोषित किए हैं। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सीएम मनीष सिसोदिया की सीट इस बार बदल गई है। इस बार वो पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं पटपड़गंज से अवध ओझा चुनाव लड़ेंगे। वो हाल ही में आप में शामिल हुए हैं।चौथी बार दिल्ली में सरकार बनाने के लिए जी जान से काम कर रही आम आदमी पार्टी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में इन हाल ही पार्टी ज्वाइन किए लोगों को टिकट दिया है।


पटपड़गंज, पटेल नगर और शाहदरा सीट से इस बार आप ने नए चेहरों पर दांव लगाया है। ये तीनों सीट पार्टी के दिग्गजों की रही है। अनिल झा, बीबी त्यागी, वीर सिंह धींगान, ब्रह्म सिंह तंवर, जुबैर चौधरी और सोमेश शौकीन ने हाल ही में आप ज्वाइन की थी। अपने पुराने नेताओं की जगह केजरीवाल ने दूसरी पार्टी से आए नेताओं पर भरोसा जताया है। वहीं राखी बिरला मादीपुर से चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा शाहदरा से जितेंद्र सिंह शंटी को चुनावी मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी के 11 कैंडिडेट्स वाली पहली लिस्ट में विश्वास नगर से दीपक सिंघला को टिकट दिया गया है।
मटियाला से सोमेश शौकीन को टिकट मिला है, लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी को आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी छोड़ आप में शामिल हुए अनिल झा को किराड़ी सीट से, बदरपुर से रामसिंह, घोंडा से गौरव शर्मा, करावल नगर से मनोज त्यागी, छतरपुर से ब्रम्ह सिंह तंवर, सीलमपुर से जुबैर चौधरी,सीमापुरी से वीर सिंह धींगान, रोहतास नगर से सरिता सिंह को पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में जगह दी है। बता दें कि अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अभी एक भी लिस्ट जारी नहीं की है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !
Share this:
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Post
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Threads (Opens in new window) Threads













