शुक्र, अप्रैल 3, 2026

द्वारका सी से आप निगम पार्षद सुनिता एवं पूर्व निगम पार्षद रामनिवास भाजपा में हुए शामिल

AAP municipal councillor Sunita joins BJP
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

दिल्ली में मेयर का चुनाव होने हैं और 26 अप्रैल को होने वाले इस चुनाव से पहले क्या कुछ हो रहा है, उसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दोनों पार्टियां खरीद फरोख्त में लगी हुई है यानि दल-बदल का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में आज दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं सांसद प्रवेश साहिब सिंह की उपस्थिति में द्वारका सी वार्ड से आज आम पार्टी निगम पार्षद सुनिता और पूर्व निगम पार्षद रामनिवास भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर भी उपस्थित थे। दोनों को भाजपा नेताओं ने पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया।

वीरेन्द्र सचदेवा ने इस मौके पर कहा कि भाजपा गत 18 महीनों से आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार के खिलाफ सघर्ष कर रही है और केजरीवाल सरकार के नीत नए भ्रष्टाचार का उजागर कर रही है, आज उसी का परिणाम है कि आम आदमी पार्टी के पार्षदो का जिनका वहां के भ्रष्टाचार को देखते हुए दम घूंट रहा है और वे भाजपा की ओर एक नई उम्मीद के साथ देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के अंदर निगम पार्षदों को बंधुआ मजदूरों की तरह निर्देश दिया जाता है और वहां विचार नहीं होता सिर्फ प्रताड़ना होती है।

सचदेवा का कहना है कि एक तरफ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी समाज के हर वर्ग की चिंता कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में एक ऐसी सरकार भी है जो लगातार लोगों से झूठ बोलना, धोखा देना और भ्रष्टाचार करने का काम कर रही है।

अपनी बेबाक अंदाज-ए-बयान के लिए जाना जाने वाले प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी का हर निगम पार्षद अरविंद केजरीवाल के सह पर हो रहे भ्रष्टाचार और मंत्रियों के जेल जाने से आहत है और आज वे भाजपा की ओर अपना भविष्य देख रहे हैं। आम आदमी पार्टी के अंदर उनके पार्षदों का दम घूंट रहा है और उन सभी भाजपा में शामिल होने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक अच्छे काम करने के लिए वे सभी आम आदमी पार्टी में आए थे, लेकिन आज उनसे निगम चुनाव जीतने के बाद से ही कमिशन तय कर दिया गया है और अब ना चाहते हुए भी उनसे पैसे की उगाही करवाई जा रही है।

अगर प्रवेश साहिब सिंह की बातों को मानों तो यह इशारा जरुर मिल रहा है कि अभी कल भर के समय में एक बड़ा बदलाव होने वाला है और ऐसा लग रहा है कि मानो या तो 26 को मेयर का चुनाव होने वाला है या फिर उस दिन कुछ अलग होगा जैसा पिछले कई दिनों से हम खुद मेयर और निगम के सदन में देखते रहे हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News