
जहानाबाद के रतनी शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सिक॑दरपुर में आज सोमवार की सुबह में ही ट्रैक्टर से खेत जुताई के क्रम में अचानक कोचिंग से घर लौट रहे बच्चे ने रोटावेटर पर बैठ गया,और अचानक रोटावेटर का शिकार हो गया। वही बुरी तरह से घायल बच्चे को तत्काल जहानाबाद सदर अस्पताल लाया, जहां इलाज के क्रम में बच्चे की मौत हो गई। बताया जाता है कि शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पा॑डेचक निवासी मदन यादव के पुत्र आजाद कुमार उम्र करीब 11 वर्ष कोचिंग से घर लौटने के क्रम में,खेत जुताई कर रहा ट्रैक्टर में लगा रोटावेटर पर बैठ गया , कि अचानक बच्चा रोटावेटर से गीर पड़ा, और रोटावेटर से बुरी तरह घायल हो गया। घायलावस्था में ग्रामीणों द्वारा तत्काल जहानाबाद सदर अस्पताल लाया, जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई। मौत की खबर प्राप्त होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही घटना की सूचना पाकर मौके पर शकूराबाद पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। तथा पोस्टमार्टम के उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया। वही परिवार के सदस्यों को रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। तथा गांव में घटना की सूचना मिलते ही सन्नाटा पसर गया है।
जहानाबाद से बरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











