
जहानाबाद जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में आज अब्दुलबारी नगर भवन (टॉउन हॉल), जहानाबाद के रख-रखाव एवं संचालन का संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल को निदेश दिया अब्दुलबारी नगर भवन (टॉउन हॉल) का कार्पेट एरिया निर्धारित कर उसे शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। बैठक में जिला योजना पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि बाजार सर्वेक्षण करते हुए विगत पांच वर्षों का आरक्षण दर प्राप्त कर अब्दुलबारी नगर भवन (टॉउन हॉल) का आरक्षण दर पुर्ण निरीक्षण करने की कार्रवाई की जाए।
जिला पदाधिकारी ने जिला योजना पदाधिकारी को अब्दुलबारी नगर भवन (टॉउन हॉल) के आंतरिक सौंदर्यीकरण के लिए एक समिति का गठन कर सर्वे करेंगे। साथ ही नियमित साफ-सफाई के लिए ध्यान रखते हुए साफ-सफाई कराया जाए।
जहानाबाद से बरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











