
हिमाचल की मंडी सीट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। अब कांग्रेस की ओर से विक्रमादित्य सिंह रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
शनिवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हमने राज्य के 2-3 नाम शॉर्टलिस्ट किए थे, उन पर चर्चा हुई। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे किस पर मुहर लगाते हैं, ये उन पर निर्भर है। प्रतिभा सिंह ने ये भी बताया कि मंडी सीट पर इस बार किसी नौजवान को उतारने की बात थी। यहां से विक्रमादित्य सिंह के नाम पर सहमति बनी है। विक्रमादित्य, प्रतिभा सिंह और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य की 4 सीटों के लिए पार्टी में चर्चा हो रही है। मंडी के लिए टिकट के एलान जल्द होगा। विक्रमादित्य सिंह की उम्मीदवारी पर ऐसे वक्त में फैसला लिया गया है जब कंगना ने कहा था कि वह कई बार दिल्ली का चक्कर लगा चुके हैं। वह जल्द ही हमारी टीम में होंगे। वहीं, दो दिन पहले मंडी में कंगना ने तंज कसते हुए कहा था कि ऐसे राजा के बेटे मुझे हर जगह मिले हैं। फिल्म इंडस्ट्री में भी मिले। इन राजा के बेटों ने मुझे नहीं, मैंने ही ऐसे को अपनी फिल्म से गायब कर दिया।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












