सोम, अप्रैल 6, 2026

RJD की घोषणा पत्र जारी, तेजस्वी बोले- इंडी सरकार बनी तो युवाओं को देंगे रोजगार, 500 रु. में देंगे सिलेंडर, यहां देखें राजद के पूरे वादे..

लोकसभा चुनाव 2024 के करीब आते हीं सभी राजनैतिक पार्टियां अपने अपने चुनावी वादों से जनता को लुभाने में लग जाती हैं। पहले कांग्रेस, फिर बीजेपी और अब बिहार की राजकीय पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भी बिहार में अपनी घोषणा पत्र जारी कर दी है। शनिवार 13 अप्रैल सुबह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद के घोषणा पत्र को जारी कर दिया है। उन्होंने राजद कार्यालय में प्रेस वार्ता की और राजद के वरीय नेताओं के साथ घोषण पत्र जारी किया है। इस घोषणा पत्र को राजद ने परिवर्तन पत्र का नाम दिया गया है।

राजद के इस घोषणा पत्र में तेजस्वी यादव ने देश की जनता के लिए 24 वचन दिए हैं। तेजस्वी यादव ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं लंबे समय से नौकरी, महंगाई, गरीबी और बेरोज़गारी के बारे में बोल रहा हूं। लेकिन, प्रधानमंत्री जनमुद्दों और काम की बात का नोटिस ही नहीं लेते। उन्हें तो बस अपने मन की बात सुनानी है। 10 वर्षों में उन्होंने बिहार को क्या दिया? अपने वादे पूरे क्यों नहीं किए? इन पर नहीं बोलते, वो मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इधर-उधर की बातें करते है। बिहार की जनता बहुत समझदार है। राजद के इस घोषणा पत्र में कई वादे किए गए हैं जिनमें गरीबों को गैस सिलेंडर से लेकर युवाओं को नौकरी देने की बात कही गई है।

एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा

तेजस्वी यादव ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि अगर इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो पूरे देश में एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। पूरे देश में 30 लाख पद रिक्त पड़े हैं। उसको तो भरेंगे ही। लेकिन, 70 लाख पदों का सृजन करेंगे। आपलोग जानते हैं नौकरी, बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। भाजपा के लोगों ने दो करोड़ नौकरी हर साल देने का वादा किया था। हमलोग सच्चे लोग हैं। जो कहते हैं, वह करते हैं। 15 अगस्त से नौकरी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

बिजली की दर 200 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री

तेजस्वी यादव ने कहा कि आगामी रक्षा बंधन से देश के गरीब महिला को एक लाख सहायता देगें। साथ ही 500 रुपया गैस सिलेंडर का दाम पूरे देश में कर दिया जाएगा। तेजस्वी यादव ने अग्निवीर योजना को खत्म करने की बात कही। बिहार के लिए एलान करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिजली की दर 200 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलवाएंगे। बिहार को एक लाख 60 हजार करोड़ का स्पेशल पैकेज बिहार को दिया जाएगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो पुरानी पेशन योजना लागू करेगें।

इसके अलावा राजद के घोषणा पत्र में कई और भी वादें किए हैं। यहां देखें राजद की पूरी घोषणापत्र ….

  • 1 करोड़ सरकारी नौकरी देंगे
  • गरीब परिवार की महिलाओं को हर साल 1 लाख रुपये देंगे
  • पूरे देश में जातिगत गणना और आरक्षण का दायरा 75% करेंगे
  • LPG सिलेंडर का दाम 500 रुपये होगा
  • बिहार को स्पेशल स्टेटस और 1 लाख 60 हजार करोड़ का पैकेज दिया जाएगा
  • बिहार में 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी
  • स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू होंगी
  • मंडल आयोग की सिफारिशें लागू होंगी
  • अग्निवीर योजना खत्म होगी
  • बिहार के 5 जिलों पूर्णिया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और रक्सौल में एयरपोर्ट बनाये जाएंगे
  • OPS लागू करेंगे
  • राष्ट्रीय युवा आयोग का गठन
  • बिहार में फ़िल्म और टीवी ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट और फिल्म सिटी का निर्माण होगा

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News