मंगल, अप्रैल 14, 2026

Lindy Cameron has been appointed British High Commissioner to India

Lindy Cameron has been appointed British High Commissioner to India

लिंडी कैमरून होंगी भारत में ब्रिटेन की नयी उच्चायुक्त, जानें कौन हैं लिंडी कैमरून ..?

ब्रिटेन ने लिंडी कैमरून को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है। लिंडी कैमरून निवर्तमान उच्चायुक्त एलेक्स एलिस का स्थान लेंगी। भारत में ब्रिटेन के दूतावास ने आज गुरुवार को यह जानकारी दी है।

इसी महीने संभालेंगी कार्यभार

भारत में ब्रिटेन के दूतावास की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि, ” लिंडी कैमरून को एलेक्स एलिस के उत्तराधिकारी के रूप में भारत गणराज्य में ब्रिटेन का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। ब्रिटिश उच्चायोग द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि कैमरून इस महीने अपना कार्यभार संभालेंगी।

कौन हैं लिंडी कैमरून

लिंडी कैमरून सीबी ओबीई एक ब्रिटिश सिविल सेवक हैं, जो वर्ष 2020-2024 तक राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा केंद्र में मुख्य कार्यकारी अधिकारी रही हैं। इससे पहले वह पहले अफ्रीका, एशिया और मध्य पूर्व में अंतरराष्ट्रीय विकास विभाग के कार्यक्रमों के लिए महानिदेशक रह चुकी हैं। वर्ष 2020 में उन्हें अंतरराष्ट्रीय विकास में उनकी सेवाओं के लिए बर्थडे ऑनर्स में ऑर्डर ऑफ द बाथ से सम्मानित किया गया था। कैमरून ने वर्ष 2019-2020 तक उत्तरी आयरलैंड कार्यालय के महानिदेशक के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा 2014-2015 तक निदेशक मध्य पूर्व, मानवतावादी, संघर्ष और सुरक्षा का काम संभाला है। वह 2012-2014 तक संयुक्त एमओडी-एफसीओ-डीएफआईडी में निदेशक थीं। वर्ष 2011-2012 में, उन्होंने उप निदेशक मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका, 2011 में रक्षा मंत्रालय, रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज के रूप में भी कार्य किया। कैमरून ने वर्ष 2009-2010 में हेलमंद में प्रांतीय पुनर्निर्माण टीम के प्रमुख और दक्षिणी अफगानिस्तान में एफसीओ के वरिष्ठ प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया। वह वर्ष 2008-2009 तक कैबिनेट कार्यालय, उप निदेशक भी रहीं। उन्होंने काबुल और बगदाद में पोस्टिंग सहित विभिन्न नेतृत्व भूमिकाओं में कार्य किया। वर्ष 1998-2007 तक हनोई और लागोस में पोस्टिंग और बाल्कन में क्षेत्रीय कार्य सहित शासन सलाहकार की भूमिकाएं निभाईं है। फिल्हाल लिंडी कैमरुन की यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब ब्रिटेन और भारत काफी समय से लंबित मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत में जुटे हुए हैं। इनके नियुक्ति से आसार है की दोनो देशों में रिश्ते और मजबूत होंगे।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News