सोम, अप्रैल 13, 2026

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की दसवीं लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट और किसका कटा पत्ता

BJP releases 10th list of candidates, drops sitting MP Kirron Kher from Chandigarh
BJP releases 10th list of candidates, drops sitting MP Kirron Kher from Chandigarh
BJP releases 10th list of candidates, drops sitting MP Kirron Kher from Chandigarh

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने प्रत्याशियों की दसवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा उत्तर प्रदेश से सात, पश्चिम बंगाल और चंडीगढ़ लोकसभा सीट से एक-एक प्रत्याशी के नामों का एलान किया है। बॉलीवुड फिल्मों के अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी और मौजूदा चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर को टिकट नहीं मिला है। किरण खेर का टिकट काटकर पार्टी ने संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की बलिया सीट से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को मौका दिया गया है। 2019 में यहां से वीरेंद सिंह को उम्मीदवार बनाया गया था। इसके अलावा इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी का भी टिकट काट दिया गया है।

BJP releases 10th list of candidates, drops sitting MP Kirron Kher from Chandigarh

उत्तर प्रदेश के छह और नामों में कोशांबी से विनोद सोनकर, मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर, फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, मछलीशहर से बीपी सरोज और गाजीपुर से पारसनाथ राय को टिकट दिया है। यूपी में बीजेपी ने अब तक कुल 70 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है. पहली सूची में 51, दूसरी सूची में 13 नाम थे लेकिन एक प्रत्याशी का टिकट बदला गया था यानी कुल 12 नए नामों का एलान हुआ था। इस सूची में सात नाम आए हैं। यूपी में 80 में से बीजेपी 75 सीटों पर खुद लड़ रही है वहीं 5 सीटें सहयोगियों को दी गई हैं। जिन पांच सीटों पर अभी भी नाम तय होने हैं उनमें रायबरेली, कैसरगंज, भदोही, फिरोजाबाद और देवरिया शामिल हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएस अहलुवालिया को टिकट दिया गया है। आसनसोल से टीएमसी की ओर से शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव लड़ रहे हैं। आसनसोल से पहले भोजपुरी सिंगर पवन सिंह को टिकट दिया गया था, लेकिन उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। अहलुवालिया 2019 में दुर्गापुर से चुनाव जीते थे। 2014 में वे दार्जिलिंग सीट से भी सांसद रह चुके हैं।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News