सोम, अप्रैल 13, 2026

दुखद हादसा: कर्मचारियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिरी, 12 लोगों की मौत, 15 घायल, पीएम मोदी और सीएम ने जताया दुख

12 killed as bus carrying workers falls into ditch in Chhattisgarh's Durg

छत्तीसगढ़ में मंगलवार रात एक दुखद हादसा हो गया। रायपुर-दुर्ग रोड पर कर्मचारियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने 12 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

12 killed as bus carrying workers falls into ditch in Chhattisgarh’s Durg

बता दें कि मंगलवार रात ड्यूटी से लौटते समय कर्मचारियों से भरी बस खाई में गिर गई। बस में केडिया डिस्टलरी फैक्ट्री के करीब 40 कर्मचारी सवार थे। बस खाई में गिरने से अब तक 12 लोगों की जान चली गई। इस घटना की जानकारी लगते ही रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत और बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया। देर रात तक बचाव अभियान चलता रहा।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह घटना मंगलवार रात साढ़े आठ बजे की है। खपरी गांव के पास पहुंची बस अचानक नियंत्रण होकर 40 फुट गहरे मुरम खदान में गिर गई। मृतकों के नाम, कौशल्या निषाद, राजू ठाकुर, त्रिभुवन पांडेय, मनोज ध्रुव, मिकू भाई पटेल, कृष्णा, राम बिहारी यादव, कमलेश देशलहरे, परमानंद तिवारी, पुष्पा देवी पटेल, शांति बाई देवांगन और अमित सिन्हा शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए ‘एक्स’ पर कहा, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है, इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं‌ राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है। छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताते हुए लिखा-दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News