सोम, अप्रैल 13, 2026

Uttar Pradesh: सीटों के बंटवारे के बाद कैबिनेट विस्तार पर मुहर

भारतीय जनता पार्टी ने कल शाम अपने 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। भाजपा ने यूपी से 51 प्रत्याशी घोषित किए जिसमें से 47 सिटिंग एमपी को टिकट मिले है। बनारस से पीएम मोदी, लख़नऊ से राजनाथ सिंह, मथुरा से हेमामालिनी, मुज्जफरनगर से संजीव बालियान, आगरा से एसपी बघेल, गोरखपुर से रवि किशन, आज़मगढ़ से दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, बांसगांव से कमलेश पासवान, डुमरियागंज से जगदम्बिका पाल, मोहनलाल गंज से कौशल किशोर, अम्बेडनगर से रितेश पांडे, धरौरा से रेखा वर्मा आदि को टिकट वितरित किया गया है। ऐसे में 51 उम्मीदवारों की घोषणा के बाद यूपी कैबिनेट के विस्तार की जो चर्चा पहले से चल रही थी वो आज पूरी होती दिखाई देगी। सूत्रों की माने तो मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा जिनमें सुभासपा, रालोद को जगह मिलेगी। इसके अलावा एमएलसी दारा सिंह चौहान को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। वही भाजपा से 3 विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

आखिरकार राजभर बनेंगे मंत्री:

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर आखिरकार मंत्रिमंडल का हिस्सा होंगे. निकाय चुनाव से मंत्री बनने की आस लगाए बैठे ओपी राजभर को एक लोकसभा सीट मिलने के साथ मंत्रिमंडल में भी जगह दी जा रही है। राजभर को घोषी लोकसभा की सीट दी जा सकती है। राजभर के अलावा दारा सिंह चौहान को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। इसके अलावा रालोद कोटे से भी 2 लोगो को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। वही भारतीय जनता पार्टी अपने 3 विधायको को मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News