सोम, अप्रैल 13, 2026

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन

Shafiqur Rahman Barq, MP from UP, passes away at 94

Shafiqur Rahman Barq, MP from UP, passes away at 94

Shafiqur Rahman Barq, MP from UP, passes away at 94

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और संभल से समाजवादी पार्टी से सांसद रहे शफीकुर्रहमान बर्क निधन हो गया। बर्क काफी दिनों से गम्भीर अवस्था में अस्पताल में एडमिट थे। बर्क 94 साल के थे। अपने 57 साल के राजनीतिक करियर में बर्क 5 बार सांसद और 4 बार विधायक भी रह चुके थे। बर्क किडनी में इंफेक्शन की बीमारी से ग्रसित थे। आज सुबह ही दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। कुछ दिन पहले ही सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव शफीकुर्रहमान बर्क से मुलाकात करने अस्पताल पहुँचे थे। जहां उन्होंने डॉक्टरों से उनकी तबियत के बारे में भी बातचीत की थी। आगामी लोकसभा चुनाव में बर्क को सपा ने संभल से अपना प्रत्याशी घोषित किया था। राजनीति में बर्क ने 1967 में कदम रखा वही 1974 में पहली बार विधानसभा पहुँचे। 10 विधानसभा चुनाव में बर्क 4 बार जीत कर विधानसभा गए वही 5 बार के सांसद भी रहे जिसमें 2014 में बसपा के टिकट पर सांसद रहे।

एसटी हसन ने दी निधन की सूचना: शफीकुर्रहमान बर्क के निधन की सूचना मुरादाबाद के सांसद एसटी हसन ने दी। एसटी हसन ने कहा कि बर्क का जाना पार्टी के लिए एक क्षति है। वो बेहद बहादुर और बोल्ड छवि के नेता थे। बर्क के निधन पर अखिलेश यादव, शिवपाल यादव ने भी x पर पोस्ट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News