
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद कर दी गई है। पेपर लीक होने का आरोप लगाकर पूरे प्रदेश में छात्र प्रदर्शन कर रहे थे। अभ्यर्थियों का दावा है कि पेपर शुरू होने से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक प्रश्न पत्र वायरल हो गया था। इसके बाद शनिवार को यूपी सरकार ने परीक्षा कैंसिल का फैसला लिया। 6 महीने में फिर से परीक्षा होगी। 17 और 18 फरवरी को यूपी के 75 जिलों में परीक्षा हुई थी। इसमें 48 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गृह विभाग ने परीक्षा निरस्त करने का आदेश भी जारी कर दिया है। पुलिस भर्ती में 60 हजार 244 पद थे। सीएम योगी ने साफ कहा है कि 6 माह के भीतर ही पूर्ण शुचिता के साथ इस परीक्षा को फिर से आयोजित किया जाएगा। सीएम ने परीक्षा में धांधली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भी भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि, युवाओं की मेहनत और परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी। पुलिस भर्ती परीक्षा लीक मामले की जांच एसटीएफ को सौंप दी गई है। आपको बता दें कि परीक्षा के बाद से परीक्षार्थी लगातार पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके बाद इस मुद्दे को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी उठाया था। मामला गरमाने के बाद भर्ती बोर्ड की ओर से इसकी जांच के लिए अंतरिम कमेटी भी बनाई गई थी और अब सीएम योगी ने इस परीक्षा को निरस्त कर दिया है।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












